Homeभीलवाड़ाटपरिया खेड़ी पर पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का ग्रामीणों ने किया स्वागत

टपरिया खेड़ी पर पहुंची उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का ग्रामीणों ने किया स्वागत

गंगापुर – टपड़िया खेड़ी चौराहे पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं व ग्रामीणों के द्वारा स्वागत किया गया।

भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता चेतन शर्मा ने बताया कि भीलवाड़ा कार्यक्रम के बाद राजसमंद की ओर जा रहे हैं उपमुख्यमंत्री के काफिले को टपरिया खेड़ी चौराहे पर रोका गया। जहां भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा उपरना ओड़ा कर, मेवाड़ी पगड़ी पहनकर उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी का स्वागत किया गया। टपरिया खेड़ी चौराहे पर ग्रामीणों की खासी भीड़ उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के स्वागत के लिए खड़ी हुई थी। उपमुख्यमंत्री के काफिले के पहुंचने के साथ ही जेसीबी मशीन से ग्रामीणों द्वारा पुष्प वर्षा की गई। ग्रामीणों के द्वारा स्वागत के बाद उपमुख्यमंत्री ने पदाधिकारी से वार्ता की और राजसमंद के लिए रवाना हो गई।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES