शिव लाल जांगिड़
लाडपुरा स्मार्ट हलचल|उत्तम नगर दिल्ली निवासी तरुण खटीक हत्याकांड में त्वरित न्याय, आर्थिक प्रतिकर ₹2 करोड व अन्य मांगों को लेकर समृद्ध खटीक समाज सेवा संस्थान मांडलगढ़ के नेतृत्व के साथ सकल हिन्दू समाज ने माननीय राष्ट्रपति, भारत गणराज्य, गृहमंत्री भारत सरकार एवं उप राज्यपाल, दिल्ली सरकार को उप जिलाधिकारी मांडलगढ़ को ज्ञापन सौंपा। मंगलवार को समृद्ध खटीक समाज सेवा संस्थान मांडलगढ़ के अध्यक्ष शान्ति लाल खटीक ने बताया कि यह ज्ञापन तरुण खटीक की नृशंस हत्या के विरोध में और परिवार की सुरक्षा व सहायता दिलाने के उद्देश्य से दिया गया। ज्ञापन सौंपने के दौरान हिन्दू संगठनों व खटीक समाज मांडलगढ़ बिगोद क्षेत्र से लादू लाल खटीक, रतन लाल खटीक, विनोद ओस्तवाल, अशोक जीनगर, मोहन लाल पहाड़ियां, अर्जुन ब्रह्मभट्ट, नारायण लाल सनाढ्य, कुस्तुर खटीक, ओम ब्रह्मभट्ट, पारस कुमार, पप्पू लाल, नन्द लाल सेन, कनीराम, अनिता सुराणा, अजीत जोशी, महावीर खटीक, सहित सैकड़ों समाज के गणमान्य उपस्थित रहे।
