Homeभीलवाड़ाताजिया जुलूस धूमधाम से निकला

ताजिया जुलूस धूमधाम से निकला

बीगोद@ स्मार्ट हलचल/मुस्लिमसमुदाय की ओर से पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब के नवासे इमाम हुसैन की शहादत की याद में बुधवार को कस्बे में ताजिया का मातमी धुनों के साथ जुलूस निकाला गया। जुलूस प्रातः 10 बजे शहरी मोहल्ला हुसैन चौक से शुरू हुआ जो रामा की खूंट, पुराना बाजार, बालाजी का चौक होकर पुनः हुसेन चौक पहुंचा। जहां से ताजिया को सुपुर्द-ए-खाक के लिए ले जाया गया। जुलूस में हैरत अंगेज आखाडा प्रदर्शन भी किया गया। बिना अनुमति जुलुस में डीजे बजाया जा रहा था जिसको पुलिस उपाधीक्षक बाबूलाल विश्नोई ने बंद करवा दिया। जिसके विरोध में पुराना बाजार में करीब एक घंटे जुलूस रुका रहा। जुलुस में डीजे बंद करवाने पर लोग नाराज हो गए और बिना ढोल नगाड़े बजाए जुलुस को निकाला।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES