Homeराजस्थानअलवरउत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक हेमंत सैनी होंगे जयपुर सम्मानित

उत्कृष्ट कार्य के लिए शिक्षक हेमंत सैनी होंगे जयपुर सम्मानित

बानसूर। स्मार्ट हलचल/राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान 2024 समारोह में राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल नाथूसर के व्याख्याता हितेश कुमार सैनी को उनकी उत्कृष्ट शिक्षा सेवाओं के लिए राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान के लिए चयनित किया गया है। उन्हें 5 सितंबर को जयपुर के बिड़ला सभागार में सम्मानित किया जाएगा। शिक्षक हितेश कुमार सैनी को उनकी मेहनत, उत्साह और कार्य के प्रति समर्पण के लिए यह सम्मान दिया गया है। उन्होंने सरिस्का वन क्षेत्र में स्थित अपने स्कूल में भौतिक सुविधाओं के लिए भामाशाहों को प्रेरित कर निरंतर आर्थिक सहयोग प्राप्त किया और स्कूल के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनके कार्यों में शिक्षण नवाचार, स्मार्ट शिक्षण, नशा मुक्ति अभियान, पौधारोपण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, कोविड-19 वॉरियर, प्रशासन के साथ गांवों के संग अभियान, बालिका शिक्षा, सावित्री बाई फुले प्रतिभावान छात्रा पुरस्कार, निर्वाचन कार्य, नामांकन और ठहराव जैसे अनेक उत्कृष्ट प्रयास शामिल हैं। इन सभी कार्यों के लिए उन्हें राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES