शैक्षिक महासंघ ने लंबित एमडीएम राशि के शीघ्र भुगतान को लेकर दिया ज्ञापन

शाहपुरा (भीलवाड़ा)-राजेन्द्र खटीक।

शाहपुरा-स्मार्ट हलचल|अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ खंड शाहपुरा के बैनर तले मध्याह्न भोजन योजना (mdm ) के अंतर्गत लंबित कुकिंग कन्वर्जन राशि, कुक कम हेल्पर राशि, पन्नाधाय दुग्ध योजना की राशि के भुगतान एवं खाद्यान्न की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने आदि प्रमुख विषयों को लेकर खंड अध्यक्ष नयन बुला के नेतृत्व में जिलाधीश ,भीलवाड़ा एवं उपखंड अधिकारी शाहपुरा बनवारी लाल सिनसिनवार को ज्ञापन दिया गया ।
महासंघ के ज्ञापन के मुख्य बिंदु निम्न रहे-
1.विद्यालयों की लगभग 9 माह से लंबित कुकिंग कन्वर्जन राशि एवं 18 माह से लंबित पन्नाधाय दुग्ध योजना की राशि का तत्काल भुगतान कराया जाए।
2.एमडीएम योजना के सफल संचालन हेतु कुकिंग कन्वर्जन राशि का अग्रिम भुगतान किया जाए।
3.सभी राजकीय विद्यालयों में आवश्यक खाद्यान्न की नियमित एवं समय पर आपूर्ति सुनिश्चित की जाए
ज्ञापन के दौरान वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष सीताराम चौधरी, जिला सचिव मुकेश कुमावत जिला महिला मंत्री शांति धाभाई, जिला महिला सचिव अंबिका धाभाई, प्रिया सोनी , सोनाली मालू ,सुधा पारीक, विष्णु शर्मा, रुक्मणी शर्मा, राकेश सोनी, खंड कोषाध्यक्ष नवरत्न मल बगड़िया, कुलदीप सुवालका, शंकर लाल चौधरी,योगेश कुमावत, लालाराम मीणा,किरण मीणा, प्रेम चौधरी सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।