बीगोद@स्मार्ट हलचल/ राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) उप शाखा मांडलगढ़ का कर्तव्य बोध दिवस कार्यक्रम राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को मनाया गया। जिसमें मुख्य वक्ता रूप में प्रबोधन देते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र सुथार ने कहां कि सभी अपने अपने कर्तव्यों का पालन निस्वार्थ भाव से करे तो अपने अधिकार स्वतः ही प्राप्त हो जाएंगे। साथ ही देश को विकसित राष्ट्र बनाने में देश के नागरिकों को अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। साथ ही पञ्च प्रण की जानकारी दी जिससे राष्ट्र को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। कार्यक्रम में सामाजिक समस्ता, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण, स्वदेशी व नागरिक कर्तव्य इन पञ्च प्रण के बारे में विस्तृत विचार रखते हुए सभी शिक्षक साथियों को आव्हान किया। कार्यक्रम में उप शाखा मांडलगढ़ के अध्यक्ष नन्द लाल पारीक, जिला संगठन मंत्री रामस्वरूप सुथार, प्रदेश प्रतिनिधि सदस्य विनोद कुमार पारीक, उप शाखा मंत्री नन्द लाल कुम्हार, प्रधानाचार्य दिनेश कुमार वर्मा, राधे श्याम खटीक, नाथू लाल सुथार, विजय सिंह, राम गोपाल खटीक, चंद्र शेखर प्रजापत, श्याम लाल मीणा, लक्ष्मण सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।