शिक्षा मंत्री से मिले शिक्षक संघ (सियाराम) के पदाधिकारी

मांगों के समाधान का मिला आश्वासन

भीलवाड़ा

स्मार्ट हलचल|राजस्थान शिक्षक संघ (सियाराम) के प्रदेश स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य संरक्षक एवं प्रशासनिक अध्यक्ष सियाराम शर्मा के नेतृत्व में कोटा स्थित शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निवास पर मुलाकात की। इस दौरान शिक्षकों की विभिन्न लंबित मांगों, समस्याओं एवं शिक्षा विभाग से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षकों के हितों से जुड़े मांग पत्र को शिक्षा मंत्री के समक्ष रखते हुए उनके शीघ्र समाधान की मांग की।
संघ के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र शर्मा एवं महामंत्री रामदयाल मीणा ने शिक्षकों की प्रमुख समस्याओं और मांगों से शिक्षा मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने कहा कि शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों का समयबद्ध निस्तारण होने से शिक्षक वर्ग को राहत मिलेगी और शिक्षा व्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने प्रतिनिधिमंडल की ओर से रखी गई मांगों को गंभीरता से सुना और सकारात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों के हितों के प्रति संवेदनशील है तथा उनकी जायज मांगों के समाधान के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल में मुख्य महामंत्री उम्मेद सिंह डूडी, प्रदेश संरक्षक शिवराम शर्मा, संयुक्त महामंत्री राजेंद्र पारीक, प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश चंद्र जैन, माध्यमिक शिक्षा के प्रदेश महामंत्री मोहनलाल धाकड़, प्रदेश सह संगठन महामंत्री देवेंद्र सिंह राठौड़, प्रदेश महिला मंत्री मंजू डोरिया, प्रदेश संगठन मंत्री राज सिंह, कोटा जिलाध्यक्ष हरिओम प्रजापति, जिला मंत्री राम सिंह मीणा, भीलवाड़ा जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार शर्मा सहित शिवराज झंवर, अजय कुमार जैन, पवन कुमार धाकड़ एवं जगदीश प्रसाद राय सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान संगठन के पदाधिकारियों ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का साफा बंधवाकर एवं बुके भेंटकर अभिनंदन किया।