रणवीर सिंह चौहान
भवानी मंडी। स्मार्ट हलचल/ खुश रहो, खुशियां बाँटो की सोच से रक्षा बंधन को यादगार और सार्थक बनाने की भावना से टीम बदलाव के सदस्यों ने नगर में निर्माणाधीन भवन में कार्यरत मजूदर, कारीगर, कामदारो को कुमकुम तिलक लगाकर एक राखी, मिठाई और नमकीन के पैकेट 40 परिवारों को तथा जरूरत मंद बच्चों को बिस्किट के पैकेट का वितरित किया साथ ही सभी सदस्यों द्वारा सभी कामदारो को रक्षा बंधन की अग्रिम शुभकामनाएं दी गई।
अपने पॉकेट मनी को सदकार्यों में खर्च करने तथा त्यौहार की खुशियां जन जन में बांटने का टीम बदलाव का यह प्रयास निश्चित ही अभिनंदनीय और प्रेरणादायी है। जिस ने समाज में समरसता और सेवा भावना का प्रेरक आदर्श प्रस्तुत किया है।
खुश रहे , खुशियां बाँटो की इस मुहिम में शुभांगी नागोता जैन, आरना जैन, प्राज्ञ नागोता जैन,अर्व जैन,धैर्या जैन,रौनक आहूजा
पुलकित मेघवानी,
सात्विक अजय, निर्मित जैन,रिधिमा विजावत जैन, रिमझिम विजावत जैन,यशस्वी राठौड़,
सचजोत कौर होरा,
अनुश्री गुप्ता,खुशी नागर आदि सदस्यगण उपस्थित रहे। तथा सभी के सामूहिक सहयोग से यह सार्थक मुहिम साआनंद संपन्न हुई।
समाज के युवा युवतियों में जब इस तरह सेवा, सहयोग की भावना पनपती है तो समाज के हर वर्ग में खुशहाली और समृद्धि का मार्ग प्रशस्त होता हैं। टीम बदलाव के जमीनी स्तर के सार्थक प्रयासों से सभी को प्रेरणा लेकर इस तरह के प्रभावी प्रयासों को आगे बढ़ाना चाहिए।
