Homeभीलवाड़ातहसीलदार को पेश किये SIR मतदाताओ के साथ नोटिसो के जवाब

तहसीलदार को पेश किये SIR मतदाताओ के साथ नोटिसो के जवाब

भीलवाड़ा 2 जनवरी। SIR प्रक्रिया के अन्तर्गत BLO द्वारा ड्राफ्ट मतदाता सूची में जुड़ने से रहे मतदाताओं को जारी किये गये नोटिसों के जवाब पेश करने की कड़ी में तहसील कार्यालय मे पुर ( भीलवाड़ा ) क्षेत्र के 28 मतदाताओं ने भीलवाड़ा कांग्रेस सेवादल कार्यकर्ता एवं BLA – 2 योगेश सोनी व B.L.O सीमा सेन तहसील कार्यालय में उपस्थित होकर भीलवाड़ा तहसीलदार नीरज रावत को अपने जवाब प्रस्तुत किये। नोटिस के जवाब के साथ SIR प्रक्रिया के अन्तर्गत निर्धारित 13 साक्ष्यों में से वांछित साक्ष्य भी प्रस्तुत किये गये। इस अवसर पर योगेश सोनी द्वारा जवाब देने वाले सभी 28 मतदाताओं के नाम फाईनल मतदाता सुची में जोड़े जाने का अनुरोध तहसीलदार से किया गया। तहसीलदार ने मतदाताओं से आग्रह किया कि आप सभी अपने -अपने क्षेत्र के BLO और BLA-2 से सम्पर्क कर के शेष रहे अन्य मतदाताओं जिनको नोटिस मिले है उनकी मदद करते हुऐ 16 जनवरी से पूर्व उनके भी जवाब आवश्यक दस्तावेज सलंग्न करते हुऐ संबंधित कार्यालयों में जमा करवाने में सहयोग करें। साथ ही नये मतदाता जो कि 1 जनवरी 2026 को 18 वर्ष के हो गये है उनके नाम भी BLO अथवा ई -मित्र पर जाकर जुड़वाने में सहयोग करावें। पुर के 39 नोटिस अभी भी BLO के पास है जो मतदाता नहीं मिल रहे हैं उनका भी पता कर जल्दी दिये जाएंगे । जवाब देने वाले मतदाताओं के साथ कांग्रेस पार्टी के BLA-2. शांतिलाल धौलपुरिया प्रकाश बिश्नोई दीपक भारद्वाज सत्तू मारू महावीर व्यास. शुभम लोयमा राहुल जाट असलम नासिर मोहम्मद अमीन मोहम्मद नीलगर रफीक पठान सोहन रेगर भेरूलाल सेन उदय लाल शर्मा सुनील शर्मा अनुराग व्यास सभी का महत्वपूर्ण सहयोग रहा ।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES