सांवर वैष्णव
सवाईपुर:-स्मार्ट हलचल|सवाईपुर क्षेत्र के ढ़ेलाणा गांव में मंगलवार रात्रि को देशी अलगोजा की धुन पर तेजाजी महाराज की झंडी और ज्योत निकाली गई । ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार रात्रि को ढ़ेलाणा गांव में तेजाजी महाराज की झंडी निकाली गई, राजस्थान के लोकदेवता वीर तेजाजी महाराज के जीवन और यशोगाथा देशी अलगोजा जैसे पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर वीर तेजाजी के लोकगीत एवं जीवनी का बखान किया गया । जिसमें बलिया खेड़ा, जित्यास व गधेरी के कलाकारों के द्वारा तेजा गायन का बखान किया गया । अलगोजा की धुन पर तेजा गायन में वातावरण भक्तिमय हो गया । भाव-विभोर होकर ग्रामीण नाचने को मजबूर हो गए । तेजाजी महाराज की झंडी गांव के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुनः तेजाजी मंदिर पर पहुंची । इस दौरान देवा जाट, सुखा जाट, लालाराम जाट, देवबक्ष जाट, रामलाल जाट, अम्बालाल जाट, बद्रीलाल जाट, प्रभु जाट, हीरालाल जाट, कन्हैयालाल जाट, गोपाल जाट, भंवर जाट, नारायण जाट, सुखदेव जाट, सांवर वैष्णव, शांतिलाल वैष्णव, श्यामलाल जाट, रोशन जाट, मनीष जाट, लोकेश जाट, राधेश्याम जाट, सोनू जाट, राहुल, लक्ष्मण, अभिषेक, सोनू आदि कई मौजूद रहे ।।