Homeराजस्थानअलवरशॉर्ट फिल्म दिखाकर बताएं यातायात नियम

शॉर्ट फिल्म दिखाकर बताएं यातायात नियम

बानसूर । स्मार्ट हलचल/कस्बें के राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को विधार्थियों को यातायात नियमों की जानकारी देने के लिए शॉर्ट फिल्म का प्रदर्शन किया गया। प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह ने यातायात नियमों के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को बाइक चलाते समय हेलमेट का उपयोग करने और गति सीमा में वाहन चलाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान हेलमेट और सीट बेल्ट नामक दो शॉर्ट फिल्मों के माध्यम से विद्यार्थियों को यातायात नियमों के बारे में जानकारी दी गई। तों वहीं कॉलेज संकाय सदस्य डॉ. राकेश कुमार शर्मा ने विद्यार्थियों को यातायात नियमों की अवहेलना करने पर होने वाले नुकसान के बारे में जागरूक किया। इस दौरान एन.एस.एस. कार्यक्रम अधिकारी डॉ. इन्द्रजीत शेरसिया के निर्देशन में SAY NO TO CRAKERS थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें प्रथम स्थान पर संजना सुरेला, दूसरे स्थान पर पायल यादव और तीसरे स्थान पर पूजा सैनी रही। इस दौरान प्राचार्य ने दीपावली के त्यौहार पर SAY NO TO CRAKERS अभियान के तहत विद्यार्थियों को दीपावली को दीपोत्सव के तौर पर मनाने के लिए प्रेरित किया। इस मौके पर कॉलेज संकाय सदस्य परमानन्द वर्मा, शिव भगवान, सोमदत्त शर्मा, सीता राम,निशान्त शर्मा, रवि कुमार सहित छात्र-छात्राऐं मौजूद रहीं।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES