Homeभीलवाड़ाश्री राम लला के मंदिर में प्रतिष्ठित होने पर मांडलगढ़ में निकली...

श्री राम लला के मंदिर में प्रतिष्ठित होने पर मांडलगढ़ में निकली ऐतिहासिक शोभायात्रा

Temple of Shri Ram Lala

कार्यक्रम में कार सेवकों को आमंत्रित कर किया उनका सम्मान
(गोपाल टेलर)

मांडलगढ़_स्मार्ट हलचल /जन-जन के आराध्य मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या में बने भव्य मंदिर में श्री राम लला के प्रतिष्ठित होने की खुशी में मांडलगढ़ नगर क्षेत्र में अद्भुत पूर्वक महोत्सव मनाया। महोत्सव के तहत गायत्री माता मंदिर से राधा कृष्ण मंदिर तक एवं आम्बा की बावड़ी से ऐतिहासिक शोभायात्रा चारभुजा मंदिर परिसर नई आबादी तक निकाली शोभायात्रा का जगह-जगह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में नई आबादी स्थित चारभुजा मंदिर परिसर में अयोध्या में कार सेवा में भाग लेने वाले कार सेवकों को आमंत्रित कर सम्मान किया गया। साथ ही मांडलगढ़ प्रधान जितेंद्र मुंदडा ,तहसीलदार राहुल धाकड़ जिला परिषद सदस्य हरी लाल जाट सहित पत्रकारों का सम्मान किया गया। भगवान चारभुजानाथ की महाआरती करने के पश्चात 56 भोग लगा कर सभी श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया। साथ ही लक्ष्मीपुरा में स्थित लक्ष्मीनाथ मंदिर में भी छप्पन भोग का आयोजन हुआ। भंवरिया का माता मंदिर के राम मंदिर में हनुमान प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई। शाम को महा आरती व 1100 दीपक जलाए गए एवं झांकियां सजाई गई। शोभायात्रा में चारभुजा मंदिर कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शिवकुमार त्रिपाठी ,वरिष्ठ शिक्षाविद भंवर लाल त्रिपाठी, कैलाश चंद दरोगा चारभुजा कमेटी के अध्यक्ष नंदलाल सेन,विधायक प्रतिनिधि मनोज सनाढय ,भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष अर्जुन ब्रह्म भट्ट, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष विनोद ओस्तवाल,संजय डांगी,जालेश्वर महादेव कमेटी के चांदमल जीनगर, अशोक जीनगर, सत्यनारायण भंडारी चारभुजा किला कमेटी के अध्यक्ष भंवर लाल सोनी, गोवर्धन लाल झ्वर, मानसिंह मुंद्डा, लादू लाल तेली, गोपाल लाल झवर, अनीता सुराणा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

RELATED ARTICLES