महुवा में यातायात में बाधित करने वाले अस्थाई अतिक्रमण को चिन्हित कर हटाने को लेकर नगर पालिका व पुलिस प्रशासन ने चलाया अभियान

नीरज मीणा

महुवा।स्मार्ट हलचल/ महुवा उपखंड मुख्यालय के मंडावर रोड पर नगर पालिका महुवा व पुलिस प्रशासन ने यातायात में बाधित करने वाले रोड पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों को समझाइश कर अस्थाई निर्माण को हटाने के निर्देश जारी किए जिसके चलते कुछ दुकानदारों ने अपना सामान हाथों-हाथ हटा कर पुलिस प्रशासन का सहयोग किया।
महुवा नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी प्रमोद कुमार शर्मा महुवा पुलिस थाने के सी आई राजेंद्र कुमार मीणा ने नगर पालिका कर्मी व पुलिस कर्मियों के साथ शुक्रवार को महुवा हाईवे रोड़ो सहित कस्बे में बढ़ते हुए अतिक्रमण को रोकने की दिशा में कार्रवाई करते हुए मंडावर रोड सड़कों के किनारे दुकानदारों द्वारा अपना सामान फैला कर यातायात को बाधित करने वालों को समझाइश कर रोड़ों के अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के निर्देश जारी किए वही अस्थाई अतिक्रमण करने वालों को अपने अतिक्रमण नहीं हटाने पर उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के बाबत उन्हें सूचित किया।
इस दौरान प्रशासन द्वारा अस्थाई अतिक्रमण हटाने के निर्देशों के बाद कुछ दुकानदारों ने तो मौके से हाथों-हाथ अपना अस्थाई अतिक्रमण सहित सामान हटा लिया वही नगर पालिका प्रशासन व पुलिस प्रशासन द्वारा की गई अतिक्रमण हटाओ अभियान की कार्रवाई की लोगों ने सराहना करते हुए मुख्य बाजार सहित अन्य जगह भी इस प्रकार के अभियान चलाने की मांग की है जिसे कहीं पर भी लोगों को आने-जाने की और सुचारू रूप से यातायात की व्यवस्था में कोई रुकावट नहीं हो।