Homeसीकरनगरपालिका राजगढ़ में विकास कार्यों की निविदाएं जारी

नगरपालिका राजगढ़ में विकास कार्यों की निविदाएं जारी

(बजरंग आचार्य)
सादुलपुर |स्मार्ट हलचल|नगरपालिका क्षेत्र राजगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं और आमजन के सुझावों के आधार पर विभिन्न विकास कार्यों को गति दी जा रही है। इन सभी कार्यों के लिए नगरपालिका प्रशासन ने निविदाएं जारी कर दी हैं। भाजपा नेता जोगेंद्र झाझड़िया ने बताया कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन कार्यों को जल्द से जल्द शुरू कर दिया जाएगा।
भाजपा प्रवक्ता विमल पूनियाँ ने इस अवसर पर कहा कि निविदा प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न होगी। उन्होंने इच्छुक फर्मों से निर्धारित मापदंडों और समय सीमा के भीतर काम पूरा करने की अपेक्षा की है। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा सरकार क्षेत्र के विकास कार्यों के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES