Homeभीलवाड़ातेज आंधी और बारिश ने मचाई गदर, टोल प्लाजा के उड़े परखच्चे,...

तेज आंधी और बारिश ने मचाई गदर, टोल प्लाजा के उड़े परखच्चे, टीन शेड उड़कर वाहनों पर गिरा महिला हुई घायल

लकी शर्मा

रायला । जिले में सोमवार दोपहर को अचानक मौसम ने करवट ली। तेज उमस और गर्मी के बीच अचानक आसमान में घने काले बादल छा गए और देखते ही देखते तेज हवाओं ने क्षेत्र में गदर मचा दी। इस दौरान नेशनल हाईवे 158 मांडल ब्यावर मार्ग पर स्थित जीवलीया ग्राम के पास टोल नाके पर तेज हवाओं के कारण बड़ा हादसा हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब दोपहर 4.30 बजे के आसपास आए तेज तूफान और झोंकों के कारण टोल नाके पर लगे छप्पर की संरचना हवा में उड़ गई और टोल पर खड़े वाहनों पर आ गिरी। इस हादसे में एक वाहन में बैठी एक महिला को मामूली चोटें आईं, जिन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। वहीं, तेज हवाओं से कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा । टोल कर्मचारियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घटनास्थल पर राहत कार्य शुरू किया और यातायात को नियंत्रित किया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर वाहनों की आवाजाही बाधित रही, लेकिन कुछ ही देर में स्थिति सामान्य कर दी गई। मौसम विभाग ने पहले ही तेज हवाओं और आंधी की संभावना जताई थी, लेकिन इस तरह की तीव्रता की आशंका कम ही थी।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES