Homeस्मार्ट हलचलजहाजपुर अनिश्चितकाल के लिए बंद, प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे चप्पे पर...

जहाजपुर अनिश्चितकाल के लिए बंद, प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे चप्पे पर पुलिस बल तैनात, प्रदर्शनकारियो ने निकाला विरोध मार्च, भीलवाड़ा, शाहपुरा और चित्तौड़ भी होंगे बंद

भीलवाड़ा । राजस्थान के शाहपुरा जिले के जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी के दिन भगवान पीतांबर श्याम की पालकी पर मस्जिद से पथराव की घटना के बाद से तनाव है। दो महीने बाद भी हिंदू संगठनों की मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं होने से पीतांबर श्याम संघर्ष समिति ने गुरुवार से अनिश्चितकालीन बंद का ऐलान किया है। 15 नवंबर से जहाजपुर पूरी तरह बंद रहेगा। मामला जुलाई महीने का है जब जहाजपुर में जलझूलनी एकादशी के मौके पर भगवान पीतांबर श्याम की पालकी यात्रा पर पथराव हुआ था। घटना के बाद से ही हिंदू संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे थे। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि पुलिस ने अभी तक सिर्फ़ 8 लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि घटना में कई और लोग शामिल थे। बुधवार को पुलिस की ओर से प्रदर्शन कर रहे 8 लोगों को गिरफ्तार किए जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग थाने के बाहर जमा हो गए और विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों का गुस्सा देखते हुए इलाके में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आंदोलन को और तेज करते हुए समिति ने 15 नवंबर को जहाजपुर बंद रखते हुए विरोध मार्च निकाला । 16 नवंबर को जहाजपुर तहसील, 17 को शाहपुरा जिला और 18 नवंबर को शाहपुरा और भीलवाड़ा जिले संयुक्त रूप से बंद रहेंगे। 19 नवंबर को चित्तौड़ प्रान्त बंद का आह्वान किया गया है। शाहपुरा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेश आर्य ने वीडियो जारी कर लोगों से शांति बनाए रखने और बाजार खुले रखने की अपील की है। हालांकि, संघर्ष समिति के आह्वान के आगे पुलिस की अपील बेअसर रही और जहाजपुर पूरी तरह बंद रहा। सुरक्षा के मद्देनजर इलाके में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर  01 अगस्त  2024, Smart Halchal News Paper 01 August 
news paper logo
AD dharti Putra
logo
AD dharti Putra
RELATED ARTICLES