Homeभीलवाड़ाथल कला पंचायत समिति सदस्य चौधरी ने विधायक से की काछोला क्षेत्र...

थल कला पंचायत समिति सदस्य चौधरी ने विधायक से की काछोला क्षेत्र के विकास पर चर्चा

काछोला । विक्रम सिंह

मांडलगढ़ पंचायत समिति से पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हरीश चौधरी ने विधानसभा में मांडलगढ़ विधायक गोपाल लाल शर्मा से जयपुर विधानसभा में जाकर क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर मुलाकात की
व ग्राम पंचायत थल कला व क्षेत्र में विकास कार्यों की मांग की जिस पर विधायक गोपाल लाल शर्मा ने सदस्य की मांग को प्रमुखता से मानते हुए ककरोलिया घाटी से थल कला तक सड़क निर्माण, रूपपुरा से हरी सिंह जी का खेड़ा सड़क निर्माण कार्य की विधानसभा में मांग की
तथा भीलवाड़ा से ककरौलीया घाटी तक चलने वाली रोडवेज को काछोला तक चलाने की मांग की ।
विधायक ने मांग को प्रमुख मानते हुए जल्द से जल्द विकास को पुरा करने का आश्वासन दिया । पूर्व में पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि हरीश चौधरी ने क्षेत्र में कई विकास कार्य की मांग की थी जिनको विधायक ने पूरा किया था । विधायक ने विधानसभा में मांग करने पर क्षेत्रवासियों ने आभार व्यक्त किया ।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES