मोड़ का निंबाहेड़ा (सुरेश चंद्र मेघवंशी)
आसींद क्षेत्र के बराना गांव में स्थित जैविक कृषि फार्म पर आसींद थाना अधिकारी श्रद्धा पचोरी सहित पुलिस प्रशासन के जवानों ने अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने फार्म की व्यवस्थाओं को नजदीक से देखा और जैविक खेती की कार्यप्रणाली को समझा। थानाधिकारी ने बराना गांव में बनाए जा रहे सार्वजनिक पार्क का भी निरीक्षण किया। यहां फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला। जैविक कृषि फार्म पर पहुंचकर उन्होंने पॉली हाउस, वर्मी कम्पोस्ट, सौर ऊर्जा सिस्टम एवं फार्म पॉण्ड की कार्यप्रणाली की जानकारी ली और किसानों को जैविक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस मौके पर महाराणा प्रताप कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय उदयपुर के कार्यकारिणी सदस्य विष्णु पारीक, सरपंच सुखदेव भील ,उप सरपंच संगीता पारीक, श्रवण बिश्नोई सहित कई ग्रामीण व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।













