भीलवाड़ा । भीलवाड़ा के सदर थाना SHO लोकपाल सिंह (38) मंगलवार शाम (4 अगसत) वर्दी पहनते समय सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए। गोली उनकी कनपटी में लगकर सिर को आर-पार निकल गई। लहूलुहान हालत में रामस्नेही हॉस्पिटल पहुंचाया गया। जहां से उदयपुर के गीतांजलि हॉस्पिटल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। 157 किलोमीटर के रास्ते पर ट्रैफिक खाली कराया गया और हर थाना क्षेत्र में पुलिस एस्कॉर्ट की व्यवस्था की गई, जिससे एंबुलेंस महज 95 मिनट में उदयपुर पहुंच गई। वहां पहले से मौजूद सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की टीम ने उन्हें भर्ती कर वेंटिलेटर सपोर्ट पर लिया गया। हादसे के करीब 8 घंटे बाद इलाज के दौरान बुधवार सुबह मौत हो गई।
