Homeराष्ट्रीयउत्तरप्रदेशसंघर्षो की बदौलत संगीत के क्षेत्र में जलवा बिखेर रहा हैं बिसवा...

संघर्षो की बदौलत संगीत के क्षेत्र में जलवा बिखेर रहा हैं बिसवा का लाल

आशीष त्रिपाठी/अश्वनी त्रिपाठी

स्मार्ट हलचल,बिसवा, सीतापुर|बिना संघर्ष के जीवन कैसा इस परिकल्पना को साकार करने का सपना संजोने वाले संगीत को अपनी मंजिल बनाकर हमेशा दिन प्रतिदिन सीखकर आगे बढ़ने की कोशिश करने वाले और बचपन से ये सपना था कि टीवी पर कार्यक्रम कर सकूं ऐसा ही जज्बा कर दिखाने का सपना लेकर संगीत के क्षेत्र देश दुनियां के साथ साथ माता पिता का भी नाम रौशन कर रहे नरेंद्र मृदुल जिनका जन्म स्थान मल्ह पुर तहसील बिसवा ,जिला सीतापुर है जिनकी प्रारंभिक शिक्षा सेठ जय दयाल इंटर कालेज बिसवा में हुई फिर2009 में लखनऊ आने के बाद भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में संगीत शिक्षा अनवरत चल रही है जिनकी माता जी मायादेवी वर्मा,पिता जी प्रहलाद वर्मा जिनके लिए बहुत सारे सपने देखे जिनको साकार कर रहे हैं क्यों कि मेरे माता पिता और गुरुजनों , ब्राह्मणों का आशीर्वाद है ,आज मुझे ऐसा लगता है कि ईश्वर की कृपा से सपने साकार हो रहे है जिससे ईश्वर का और अपने माता पिता को हृदय से आभार प्रकट करता हूं ।।

मैं अपने जीवन के आने वाले समय में निरंतर मेहनत और लगन के साथ अपना काम करके नाम कमाना चाहता है।ऐसी बिसवा तहसील की गायन क्षेत्र की बहुमूल्य धरोहर नरेंद्र मृदुल अपने गुरु भजन ,गजल सम्राट अनूप जलोटा को आदर्श मानते हुए आजतक,लाइव टुडे,जी न्यूज,भारत समाचार, सहित कई चैनल पर अपनी प्रस्तुति दे चुके हैं और यूपी महोत्सव, गोरखपुर महोत्सव, कन्नौज महोत्सव, रामायण मेला आयोध्या, देवरिया महोत्सव व नैमिष महोत्सव मे अपने भजन,गजल,गायन क्षेत्र में जलवा बिखेर चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -