भीलवाड़ा । शक्करगढ थाना पुलिस ने नाकाबन्दी तोडकर भागने वाली थार कार के वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से एक देशी कट्टा भी बरामद किया । पुलिस ने आरोपी राधे उर्फ अमित परिहार को गिरफ्तार किया है । एसपी धर्मेन्द्र सिंह आईपीएस जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाडा के आदेशानुसार वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु एएसपी शाहपुरा राजेश कुमार आर्य के निर्देशन व रेवडमल मोर्य वृताधिकारी वृत जहाजपुर के निकटतम सुपरविजन में थाना प्रभारी पुरणमल शक्करगढ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। तारीख 14.03.2026 को जरिये फोन से एएसआई ताराचन्द को माण्डलगड व बिगोद पुलिस द्वारा सुचना दी गई की एक थार गाडी सफेद कलर की जिसमे 03-04 बदमाश है जो माण्डलगढ से बिगोद की तरफ गई है जो काछोला की तरफ तेज गती से आ रही है जो गोपालपुरा टोल तोडकर काछोला की तरफ आ रही है जिस पर एएसआई मय जाप्ता व ग्रामवासी रामपुरा वालो द्वारा आम रास्ते पर ट्रेक्टर खडे कर दिये इसी दौरान सुई की तरफ से उक्त गाडी थार तेजगति से आई जिसे रोकने की कोषिश की परंतु वाहन चालक कार को रामपुरा गांव के कच्चे रास्ते से ले गया जो आगे तालाब की पाल होने से गाडी छोडकर भागने लगे जिसमें एक के हाथ मे बन्दुक थी जिसको हाथ मे लहराते हुये जंगल की तरफ भागने लगे उसमें कुल तीन आदमी नजर आये और भी व्यक्ति जिसमे हो सकते है जो रात्रि होने से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गये जिनका कोई पता नही चला। मौके पर कार को चैक किया तो आगे की खलासी साईड मे दो जिन्दा कारतुस मिले जिस पर आर्म एक्ट में मामला दर्ज किया गया और जांच शुरू की । गठित टीम द्वारा लगातार तलाश की गई एवं वांछित आरोपी राधे उर्फ अमित परिहार निवासी सिहोली पो. डांग गुठीना थाना महाराजपुरा जिला ग्वालियर मध्यप्रदेश को गिरफ्तार किया और एक देशी कट्टा जप्त किया गया। पुलिस टीम में थानाधिनारी पुरणमल, एचसी बिहारी लाल, गजवीर, लोकेश, रामराज शामिल थे ।
