Homeसीकरथांवला पुलिस ने 200 टन अवैध बजरी स्टॉक जब्त कियाः डम्पर, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां...

थांवला पुलिस ने 200 टन अवैध बजरी स्टॉक जब्त कियाः डम्पर, ट्रैक्टर-ट्रॉलियां पकड़ीं; 5.10 लाख रुपए का जुर्माना वसूला

 लुकमान शाह

स्मार्ट हलचल|नागौर जिले में अवैध खनन और बजरी परिवहन के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसके साथ ही में थांवला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी भंडारण और परिवहन के कई मामलों का खुलासा किया। पुलिस ने भारी मात्रा में बजरी और वाहन जब्त किए हैं।थांवला पुलिस ने गश्त के दौरान सरहद कालनी क्षेत्र में अवैध बजरी भंडारण की सूचना पर कार्रवाई की। मौके पर लगभग 200 टन अवैध बजरी का स्टॉक मिला, जिसे जब्त कर लिया गया। बजरी परिवहन में इस्तेमाल हो रहे एक डम्पर को भी
पुलिस ने कब्जे में लिया। खनन और परिवहन नियमों के उल्लंघन के आरोप में संबंधित व्यक्ति से 5 लाख 10 हजार 800 रुपए का जुर्माना वसूला गया।

इसी गश्त के दौरान, सरहद टेहला इलाके में अवैध बजरी खनन और परिवहन की सूचना मिली। पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरी तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को जब्त किया। इन वाहनों को एस्कॉर्ट कर रही एक स्विफ्ट कार को भी पकड़ा गया, जो अवैध परिवहन में सहायता कर रही थी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध बजरी खनन और परिवहन से सरकारी राजस्व को नुकसान होता है और पर्यावरण को भी क्षति पहुंचती है। इसे देखते हुए नागौर पुलिस लगातार निगरानी रख रही है और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई कर रही है।

पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध खनन या बजरी परिवहन की जानकारी मिलने पर तुरंत पुलिस को सूचित करें। नागौर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES