12 लाख का बैग लौटाकर पेश की ईमानदारी की मिसाल, चायवाले हरीश का समाज ने किया सम्मान

 

न लालच, न बेईमानी… 12 लाख रुपये मिले तो मालिक को लौटाए, समाज ने शॉल ओढ़ाकर किया सम्मानित

भीलवाड़ा (महेन्द्र नागौरी)
स्मार्ट हलचल|जहां लाखों रुपये देखकर नीयत डोल जाती है, वहां चाय की होटल चलाने वाले हरीश कुमार मोतियानी ने ईमानदारी की ऐसी मिसाल पेश की कि समाज भी सलाम करने को मजबूर हो गया। लावारिस मिले 12 लाख रुपये से भरे बैग को उन्होंने बिना लालच असली मालिक तक पहुंचा दिया।