Homeराजस्थानकोटा-बूंदीकोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी भागा, पुलिस ने 2 घण्टे की...

कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी भागा, पुलिस ने 2 घण्टे की मशक्कत के बाद मेंडी गाँव से पकड़ा

कोर्ट में पेशी के दौरान आरोपी भागा, पुलिस ने 2 घण्टे की मशक्कत के बाद मेंडी गाँव से पकड़ा।

बून्दी। स्मार्ट हलचल/बूंदी कोतवाली पुलिस को चकमा देकर गुरुवार को एसीजेएम न्यायालय से फरार हुए बंदी अरविन्द सौनी को आखिरकार पुलिस ने करीब 2 घण्टे की कड़ी मेहनत के बाद मेंडी तिराहे से गिरप्तार कर लिया है। सदर थानाप्रभारी भगवान सहाय मीणा ने बताया की सरकारी नोकरी दिलाने के नाम पर लाखो की राशि लेकर धोखाधङी करने के मामले में पिछले 7 वर्षो से फरार चल रहे आरोपी टोक निवासी अरविन्द सोनी पर 5 हजार का ईनाम घोषित था। जिसे कोतवाली पुलिस द्वारा गिरप्तार कर गुरुवार सुबह एसीजेएम न्यायालय में पेशी के लिए ले जाया गया था। जहा कोतवाली थाना पुलिस के एक एएसआई और जाप्ते को चकमा देकर न्यायालय परिसर से वह फरार हो गया। आरोपी के फरार होने की खबर ने समूचे पुलिस महकमे में हङकंप मच गया। आरोपी की धरपकड़ के लिए पुलिस ने जिलेभर में नाकेबंदी करवा कर अलग अलग टीमे भेजी। पुलिस को आरोपी एक निजी बस में होने की सूचना के बाद डीएसटी टीम ने उसे मेंडी गाँव से दबोच लिया। आरोपी के साथ पुलिस ने उसे फरार होने में मदद करने पर उसकी पत्नी कप भी हिरासत में लिया है।

पुलिस कर्मी फाइल देने गया, पीछे से हुआ आरोपी फरार

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार आरोपी अरविन्द सौनी को न्यायालय में पेश करने के लिए थाने का जाप्ता गया था। कोर्ट में एक पुलिस कर्मी फाइल देने गया तो मुलजिम के पास कोई पुलिस कर्मी नही था। इसी का फायदा उठाकर आरोपी अरविंद सोनी भाग छुटा। आरोपी की तलाश में पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी करवाई। सभी रास्तो को ब्लॉक किया। पुलिस को आरोपी के बस में होने की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने बस चालक से सम्पर्क किया तो आरोपी की बस में होने की पुष्टि हो गई। उसके बाद डीएसटी टीम ने मेंडी गाव के पास आरोपी को दबोच कर थाने ले आई। कोतवाली पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पुलिस हिरासत से भागने का मामला भी दर्ज किया है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES