Homeराजस्थानअलवरतहसील परिसर में 6 घंटे चली 70 बीघा चारागाह भूमि में खड़ी...

तहसील परिसर में 6 घंटे चली 70 बीघा चारागाह भूमि में खड़ी फसल की नीलामी की प्रक्रिया, करीब 200 ग्रामीण रहें मौजूद, किसी ने भी नहीं लगाई बोली प्रशासन नहीं कर पाया फसल की नीलामी

सूरौठ। स्मार्ट हलचल|गांव रीझवास में 70 बीघा चारागाह भूमि में खड़ी सरसों एवं गेहूं की फसल की नीलामी की प्रक्रिया यहां तहसील परिसर में शुक्रवार को 6 घंटे तक चली। पुलिस जाब्ता एवं राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में शुरू हुई नीलामी की प्रक्रिया में करीब 200 ग्रामीण तहसील कार्यालय में मौजूद रहे लेकिन किसी भी ग्रामीण ने फसल की नीलामी की बोली नहीं लगाई जिसके कारण तहसील प्रशासन फसल की नीलामी नहीं कर पाया। तहसीलदार संजीव धाकड़ एवं गिरदावर रामकेश भागौड ने बताया कि सूरौठ तहसील के गांव रीझवास में खसरा नंबर 1260 की करीब 70 बीघा चारागाह भूमि पर 25 ग्रामीणों ने अतिक्रमण कर सरसों एवं गैंहू की फसल बो रखी है। इस मामले में तहसील प्रशासन ने पिछले दिनों अतिक्रमण करने वाले लोगों के खिलाफ 91 की कार्रवाई करते हुए फसल की नीलामी के आदेश जारी किए थे। तहसील प्रशासन ने पहले 3 फरवरी को रीझवास की 70 बीघा चारागाह भूमि में खड़ी फसल की तहसील कार्यालय में नीलामी करने के आदेश जारी किए थे। 3 फरवरी को किसी भी ग्रामीण की ओर से बोली नहीं लगाए जाने के कारण तहसील प्रशासन ने फसल की नीलामी के लिए 13 फरवरी की तिथि तय की थी। तय तिथि के मुताबिक शुक्रवार को पुलिस जाब्ता की मौजूदगी में तहसील प्रशासन ने सुबह 11 बजे फसल की नीलामी की प्रक्रिया शुरू की। नीलामी की प्रक्रिया के दौरान तहसीलदार संजीव धाकड़, गिरदावर रामकेश भागौड, पटवारी श्याम सिंह सोलंकी सहित करीब करीब 200 ग्रामीण मौजूद रहे। शाम 5 बजे तक किसी भी ग्रामीण ने बोली नहीं लगाई जिसके कारण शुक्रवार को भी फसल की नीलामी नहीं हो सकी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular