शिवराज बारवाल मीना
टोंक ।स्मार्ट हलचल|जिले के अलीगढ़ तहसील क्षेत्र के कस्बा सोप ग्राम की होनहार छात्रा पंखुड़ी जैन (नव्या जैन) पुत्री विजय कुमार जैन ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान अजमेर की 10वीं बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। पंखुड़ी जैन, विजय कुमार जैन की पुत्री हैं, जिनकी इस उपलब्धि से परिवार में खुशी का माहौल है।
पंखुड़ी ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन के बल पर यह मुकाम हासिल किया। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही गांव सोप, अलीगढ़ क्षेत्र सहित पूरे टोंक जिले में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने पंखुड़ी को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस उपलब्धि ने न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। पंखुड़ी की सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बनकर सामने आई है। शिक्षकों का कहना है कि पंखुड़ी शुरू से ही मेधावी छात्रा रही है और उसने अपनी कड़ी मेहनत से यह सफलता अर्जित की है। पंखुड़ी जैन की इस शानदार उपलब्धि पर जैन समाज सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उसे सम्मानित करने की बात कही है।
