जयपुर। स्मार्ट हलचल|सामोद पर्वत स्थित श्री वीर हनुमान जी के मंदिर में 9 दिसंबर को आयोजित होने वाले पोष बड़ा महोत्सव को लेकर बुधवार को सिविल लाइंस विधायक गोपाल लाल शर्मा ने पोस्टर विमोचन किया। उन्होंने कहा कि 9 दिसंबर 2025 को बालाजी सामोद पर्वत पधारेंगे।
साथ ही कांग्रेस पार्टी के जयपुर ग्रामीण जिला अध्यक्ष एवं वर्तमान फुलेरा विधानसभा विधायक विद्याधर चौधरी ने भी पोषबडा महोत्सव का पोस्टर विमोचन किया
इस मौके पर रवि रांवका, लोकेश सोगानी, राधे शर्मा, मनीष पारीक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।


