The announcement of student honors is pending
शिवराज बारवाल मीना
टोंक/अलीगढ़ /सोप। स्मार्ट हलचल|जिले के उनियारा उपखण्ड क्षेत्र के सोप कस्बे में स्थित भगवान मदन मोहन स्वामी मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा की पूर्णाहुति के अवसर पर भव्य धार्मिक आयोजन हुआ। कथा समापन के बाद भगवान मदन मोहन स्वामी को सुसज्जित रथ में विराजित कर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। आयोजन की भव्यता के बीच ट्रस्ट कमेटी की एक अधूरी घोषणा चर्चा का विषय बनी रही।
——- प्रमुख बिंदु इस प्रकार रहे : ——-
* भव्य शोभायात्रा का आयोजन
* मंदिर परिसर से प्रारंभ हुई शोभायात्रा बस स्टैंड नयापुरा, सदर बाजार सहित मुख्य मार्गों से होकर पुनः मंदिर पहुंची। मार्ग में जयकारों और पुष्पवर्षा से वातावरण भक्तिमय रहा।
* रथ में विराजे मदन मोहन स्वामी
* भगवान की प्रतिमा को आकर्षक रूप से सजाए गए रथ में विराजित कर नगर भ्रमण कराया गया।
* श्रद्धालुओं ने रास्तेभर दर्शन किए।
* डीजे की धुन पर श्रद्धालुओं का उत्साह
* दो-दो डीजे की धुन पर ग्रामीण युवक-युवतियां, पुरुष एवं महिलाएं अलग-अलग समूहों में नाचते-गाते हुए आगे बढ़ते रहे।
* महिलाओं और पुरुषों की अलग व्यवस्था
जुलूस में माताएं-बहनें अलग कतार में और पुरुष अलग समूह में शामिल हुए, जिससे आयोजन अनुशासित एवं व्यवस्थित दिखाई दिया।
* भंडारे में उमड़ा जनसैलाब
भागवत कथा की पूर्णाहुति के बाद आयोजित विशाल भंडारे में सोप सहित आसपास के गांवों से आए लोगों ने प्रसादी ग्रहण की।
——-ट्रस्ट कमेटी की घोषणा बनी चर्चा का विषय ——-
मदन मोहन ट्रस्ट कमेटी सोप द्वारा पूर्व में घोषित किया गया था कि दसवीं एवं बारहवीं कक्षा में 90% से अधिक अंक लाने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा।
लेकिन कथा समापन तक किसी भी विद्यार्थी का सम्मान नहीं किया गया।
—— विद्यार्थियों व अभिभावकों में निराशा ——-
सम्मान समारोह नहीं होने से विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में निराशा देखी गई। कई लोगों ने इसे ‘घोषणा कर भूल जाने’ की स्थिति बताया।
——- सार्वजनिक स्पष्टीकरण की मांग ——-
स्थानीय लोगों ने ट्रस्ट कमेटी से स्पष्ट तिथि घोषित कर विद्यार्थियों का सम्मान करने की मांग उठाई है। धार्मिक आस्था और सामाजिक सहभागिता से भरे इस आयोजन में जहां श्रद्धा का उत्साह देखने को मिला, वहीं छात्र सम्मान की अधूरी घोषणा ने आयोजन की गरिमा पर प्रश्नचिह्न भी खड़ा कर दिया।










