बानसूर-सांथलपुर मुख्य सड़क जर्जर, ग्रामीणों ने सुधार की उठाई मांग

बानसूर। स्मार्ट हलचल|सांथलपुर को बानसूर से जोड़ने वाली करीब 3.5 किलोमीटर लंबी मुख्य सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे हो गए हैं और कई स्थानों पर पानी भरा रहने से राहगीरों, वाहन चालकों व स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार यह सड़क पिछले लगभग 5 वर्षों से बदहाल स्थिति में है, लेकिन अब तक इसके सुधार के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। समाजसेवी रामगोपाल यादव ने बताया कि यह मार्ग बानसूर मुख्यालय तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है, जिससे रोजाना बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क किनारे अतिक्रमण के कारण पानी की निकासी बाधित हो रही है, जिससे हालात और बिगड़ गए हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर सड़क का पुनर्निर्माण और जल निकासी की समुचित व्यवस्था करने की मांग की है।