चित्तौड़गढ़। स्मार्ट हलचल|नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को श्रीनाथ वाटिका में आयोजित हुई। बैठक पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत के मुख्य आतिथ्य एवं विधानसभा प्रभारी श्री नरेंद्र सिंह गुड्डा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई अन्य अतिथियों में जिला कांग्रेस से नियुक्त प्रभारी उत्सव भानावत एवं दिनेश अहीर थे। बैठक का आयोजन अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) के निर्देशानुसार शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।
बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने केंद्र की मोदी सरकार एवं राज्य की भजनलाल सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार जनता की उम्मीदों पर पूरी तरह विफल साबित हुई है। महंगाई, बेरोजगारी, कानून व्यवस्था, किसान, युवा, व्यापारी और आमजन सभी भाजपा सरकार की नीतियों से परेशान हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन जनता को केवल महंगाई, बेरोजगारी और निराशा मिली।
जाड़ावत ने कहा कि राजस्थान की पूर्व कांग्रेस सरकार ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व में ऐतिहासिक जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर प्रदेश की जनता को राहत देने का काम किया। चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, महंगाई राहत कैंप, 100 यूनिट तक निःशुल्क बिजली, महिलाओं को राहत देने वाली योजनाएं, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, ओपीएस, इंदिरा रसोई, शहरी रोजगार गारंटी योजना तथा किसानों और गरीब परिवारों के हित में अनेक फैसलों ने प्रदेश की जनता का जीवन आसान बनाया। आज भी जनता उन योजनाओं को याद कर रही है, जबकि वर्तमान भाजपा सरकार लगातार जनहित की योजनाओं को कमजोर करने में लगी हुई है, पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि आज का जेन-ज़ेड (Gen Z) युवा भाजपा के खोखले वादों और प्रचार की राजनीति को समझ चुका है। रोजगार, शिक्षा, पारदर्शिता और बेहतर भविष्य की तलाश में युवा अब कांग्रेस की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहा है। उन्होंने कहा कि देश का युवा नफरत और भ्रम की राजनीति नहीं, बल्कि अवसर, विकास और जवाबदेही की राजनीति चाहता है। यही कारण है कि राहुल गांधी के नेतृत्व और कांग्रेस की विचारधारा के प्रति युवाओं का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव में युवा शक्ति कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत बनेगी और भाजपा को लोकतांत्रिक तरीके से करारा जवाब देगी।
उन्होंने कहा कि चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र में भी पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के कार्यकाल में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए, जिनका लाभ आज भी आमजन को मिल रहा है। कांग्रेस इन्हीं विकास कार्यों और जनहितकारी नीतियों के दम पर नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव मजबूती से लड़ेगी।
जाड़ावत ने कहा कि बैठक में कार्यकर्ताओं का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। दोपहर 12 बजे शुरू हुई बैठक शाम 5 बजे तक लगातार चली कार्यकर्ता अंतिम समय तक बैठे रहे जिस पर बाहर से आए पर्यवेक्षकों ने सराहते हुए कहा कि ऐसी बैठक तो जिला कांग्रेस की नहीं हुई जो चित्तौड़गढ़ विधानसभा की हुई है। अपेक्षा से कहीं अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने से बार-बार अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था करनी पड़ी। यह कांग्रेस कार्यकर्ताओं के जोश, एकजुटता और चुनाव जीतने के संकल्प का प्रमाण है।
प्रवक्ता नवरतन जीनगर ने बताया कि बैठक में संगठनात्मक मजबूती, बूथ प्रबंधन, जनसंपर्क अभियान, चुनावी रणनीति, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तथा आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनाव की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई। वरिष्ठ कांग्रेसजनों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने अपने महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए।
अंत में पूर्व राज्यमंत्री सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने कहा कि पौने तीन वर्ष में भाजपा की डबल इंजन सरकार हर मोर्चे पर नाकाम साबित हुई है। जनता अब परिवर्तन का मन बना चुकी है। निकाय एवं पंचायत चुनाव भाजपा की जनविरोधी नीतियों का जवाब होंगे और कांग्रेस भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश मूंदड़ा, शहर अध्यक्ष अनिल सोनी, ग्रामीण अध्यक्ष विक्रम जाट, पूर्व सभापति रमेशनाथ योगी, प्रदेश सचिव रणजीत लोट, पूर्व उप सभापति कैलाश पंवार, पूर्व प्रधान पुष्पा जाट, विधानसभा चुनाव प्रभारी नगेंद्र सिंह राठौड़, पूर्व संगठन महामंत्री महेंद्र शर्मा, युवा नेता कानसिंह भाटी मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह भाटी, बालमुकुंद मालीवाल, दिनेश सोनी, अर्जुन रायका, महावीर सिंह डेलवास, राजदीप सिंह राणावत, पूर्व पीसीसी सदस्य रामलाल जाट, गोविंद शर्मा, प्रमोद सिंह तंवर, संगठन महामंत्री महेश काकानी, संगठन महामंत्री लादुलाल धाकड़, वरिष्ठ नेता रफीक खान, कार्यक्रम में नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया जिसमें पर्यावरण प्रकोष्ठ कमल गुर्जर, ओबीसी प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष गेहरूगिरी गोस्वामी, एससी विभाग जिला अध्यक्ष राकेश घारू, एससी विभाग कार्यकारी जिला अध्यक्ष रामेश्वर बैरवा, आर जी पी आर एस जिला अध्यक्ष युवराज श्रीमाली, जिला उपाध्यक्ष गोरीलाल गुर्जर, महामंत्री गोविंद चौधरी, जिला महामंत्री शैलेंद्र सिंह, जिला सचिव दिनेश भोई, जिला सचिव महेंद्र मीणा, एवं क्षत्रीय महासभा में जिला महामंत्री मोनू बन्ना एवं जीनगर समाज के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवरतन जीनगर का स्वागत अभिनन्दन किया गया कार्यक्रम को शहर महिला अध्यक्ष रेणु कंवर राठौड़, ग्रामीण महिला अध्यक्ष गायत्री चौधरी, राजेश सोनी, शंभुलाल प्रजापत, मनोहर लाल जाट चिकसी, यूसुफ भैया, प्रकाश खटीक, कालूलाल ओडुंद, राजकुमार बैरागी, दीपक सिंह राठौड़, शंभुलाल शर्मा, कुसुमलता मीणा ने भी संबोधित किया कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर एवं ग्रामीण कांग्रेस के पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
