शिवराज बारवाल मीना
टोंक । स्मार्ट हलचल|जिले के दौरे पर पहुंचे मुख्य सचिव वी. श्रीनिवासन ने शिक्षा क्षेत्र में किए जा रहे अभिनव प्रयास ‘पढ़ाई विद एआई’ की खुलकर सराहना की। उन्होंने इस पहल को भविष्य की शिक्षा प्रणाली के लिए एक प्रभावी और आधुनिक कदम बताया।दौरे के दौरान मुख्य सचिव ने पूर्व जिला कलेक्टर डॉ. सौम्या झा द्वारा शुरू किए गए इस नवाचार को बारीकी से समझा और इसके सकारात्मक प्रभावों पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पहलें विद्यार्थियों को तकनीक के साथ जोड़कर शिक्षा को अधिक सुलभ और प्रभावी बनाती हैं।इसके साथ ही उन्होंने अरबी-फारसी शोध संस्थान का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।डिस्प्ले हॉल में रखी बहुमूल्य वस्तुएं, हस्तलिखित ग्रंथ, कैलीग्राफी नमूने और ऐतिहासिक शिलालेखों को देखकर उन्होंने संस्थान के संरक्षण कार्यों की भी सराहना की। इस दौरान संस्थान के डॉ. सैयद बदर अहमद ने गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं जिला कलेक्टर कल्पना अग्रवाल ने ‘पढ़ाई विद एआई’ पहल के क्रियान्वयन और उसके परिणामों पर प्रस्तुति दी। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक राजेश मीना, एडीएम रामरतन सोकरिया, एडीएम (बीसलपुर पुनर्वास) भूपेन्द्र यादव, जिला परिषद के सीईओ परशुराम धानका सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
*खास बात*
‘पढ़ाई विद एआई’ जैसे नवाचार अब ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों में भी डिजिटल शिक्षा की नई राह खोल रहे हैं। अब राज्य के मुख्य सचिव की सराहना से इस ‘पढ़ाई विद एआई’ मॉडल को प्रदेशभर में लागू करने की संभावना बढ़ी है।
