Homeसीकरजनजातीय उत्थान के लिए समर्पित है केन्द्र सरकार : विनोद देवी

जनजातीय उत्थान के लिए समर्पित है केन्द्र सरकार : विनोद देवी

(बजरंग आचार्य)

भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में राजगढ़ उपखंड मुख्यालय पर आयोजित हुई जिला स्तरीय प्रदर्शनी, राजगढ़ प्रधान विनोद देवी ने किया फीता काटकर उद्घाटन, आदि हाट में राजीविका महिलाओं ने लगाई हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टॉल, शनिवार को आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम

सादुलपुर।स्मार्ट हलचल|भगवान बिरसा मुंडा की 150 वीं जयंती के उपलक्ष में जिले के राजगढ़ उपखंड मुख्यालय पर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के सभागार में शुक्रवार को राजगढ़ प्रधान विनोद देवी ने 02 दिवसीय जिला स्तरीय प्रदर्शनी का फीता काटकर उद्घाटन किया। इसी के साथ आयोजित आदि हाट में राजीविका महिलाओं द्वारा लगाई गई स्टॉल का अवलोकन कर उत्पादों की जानकारी ली।

इस अवसर पर प्रधान विनोद देवी ने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा आदिवासी समाज की पहचान, स्वाभिमान और संघर्ष के प्रतीक हैं। उनकी जयंती हमें सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भरता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देती है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार जनजातीय उत्थान के लिए संकल्पित है। भारत सरकार द्वारा मनाए जा रहे ‘जनजातीय गौरव दिवस’ और राजस्थान सरकार की आदिवासी कल्याण नीतियां बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आधारित हैं। केंद्र और राज्य सरकार द्वारा जनजातीय समाज के लिए चलाई जा रही शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास, छात्रवृत्ति, पोषण व आजीविका से संबंधित योजनाएं उनके संपूर्ण विकास की दिशा में प्रभावी सिद्ध हो रही हैं।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आदिवासी कल्याण योजनाओं, वन धन योजना, एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालयों, जनजातीय क्षेत्रों में बुनियादी ढांचा विकास तथा मुख्यमंत्री की ओर से चलाई जा रही जनजातीय कल्याण की योजनाओं से दूरस्थ इलाकों में रहने वाले समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है।
उन्होंने जिला स्तरीय प्रदर्शनी का अवलोकन की जनजातीय उत्थान के कार्यों की सराहना की तथा आदि हाट में राजीविका महिलाओं द्वारा लगाई गई हस्तनिर्मित उत्पादों की स्टॉलों का अवलोकन करते हुए कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के लिए लिए राजीविका के माध्यम से संबल मिल रहाहै।
एसीईओ भागचंद खारिया ने स्वागत किया तथा कार्यक्रम की रूपरेखा की जानकारी दी। एपीआरओ मनीष कुमार ने प्रदर्शनी की जानकारी दी तथा राजीविका डीपीएम राजेन्द्र ​शेखावत ने आदि हाट के बारे में अवगत करवाया।

इस दौरान राजगढ़ एसडीएम मनोज खेमादा, नीलम पूनिया, बीडीओ भागीरथ कटारिया, डीटीई रमेश कुमार, रविंद्र कुमार, रामस्वरूप, रामचंद्र गोयल, सहित राजीविका महिलाएं मौजूद रही।

शनिवार को आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम

सीईओ श्वेता कोचर ने बताया कि शनिवार, 15 नवंबर को राजगढ़ उपखंड मुख्यालय पर ही राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। शनिवार को शोभा यात्रा, भगवान बिरसा मुंडा एवं जनजाति स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीर पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि, लाभार्थी संतृप्ति शिविर, जिला स्तरीय चिकित्सा शिविर, जनजातीय सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा राष्ट्रीय स्तरीय कार्यक्रम का प्रसारण किया जाएगा।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES