माण्डलगढ़: भाजपा ने मनाई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती, संविधान निर्माता को दी पुष्पांजलि

स्मार्ट हलचल: महापुरुष स्मरण

माण्डलगढ़ | स्मार्ट हलचल|संविधान निर्माता और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मंगलवार को माण्डलगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं द्वारा पूरे हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाई गई।

‘बाबा साहेब अमर रहें’ के नारों से गूंजा अंबेडकर सर्किल

कार्यक्रम का मुख्य आयोजन शहर के अंबेडकर सर्किल पर किया गया। यहां उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब की तस्वीर पर माल्यार्पण कर और पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस दौरान “बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर अमर रहें” के गगनभेदी नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। वक्ताओं ने डॉ. अंबेडकर के जीवन दर्शन, संविधान निर्माण में उनके अमूल्य योगदान और समाज के वंचित व शोषित वर्गों के उत्थान के लिए किए गए उनके संघर्षों पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति:

श्रद्धांजलि कार्यक्रम में माण्डलगढ़ विधायक गोपाल लाल खण्डेलवाल, मण्डल अध्यक्ष अशोक जीनगर, निवर्तमान चेयरमैन संजय कुमार डांगी, पूर्व चेयरमैन विनोद ओस्तवाल, पूर्व मंडी चेयरमैन रतन लाल खटीक, पूर्व मण्डल अध्यक्ष अर्जुन कुमार ब्रह्मभट्ट और मण्डल महामन्त्री नीलकमल पटवा विशेष रूप से उपस्थित रहे।

इनके अलावा मुकेश व्यास, घनश्याम सोलंकी, अनिता सुराणा, मनोज सनाढय, हरजी रायका, सत्यनारायण सुथार, गोविन्द सोनी, अरविन्द वैष्णव, सुन्दर ब्रह्मभट्ट, अनुराग पाराशर, सतीश खण्डेलवाल, कपिल सोनी, भेरू लाल सालवी, हीरा लाल जीनगर और मदन लाल कटारिया सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।