नीरज मीणा
महुवा।स्मार्ट हलचल/राष्ट्रीय राजमार्ग भरतपुर रोड स्थित मिस्त्री मार्केट में सड़क दुर्घटना में घायल हुए अधेड़ ने जयपुर एसएमएस हॉस्पिटल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त नहीं होने पर उसका शव एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया। थाना प्रभारी राजेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि मिस्त्री मार्केट में अज्ञात वाहन ने एक जने को टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे महुवा अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रैपर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक कि शिनाख्त नहीं होने पर उसका सव एसएमएस अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है। उन्होंने बताया कि मृतक की उम्र 50 वर्ष, कद 5 फीट 8 इंच, रंग सांवला, उसने काले रंग की पेंट तथा सफेद रंग की शर्ट पहनी हुई है।
