ओम जैन
शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|आमजन को जागरूक कर टीबी मुक्त भारत का सपना साकार किया जा सकता है। टीबी पूरी तरह से ठीक होने वाली बिमारी है, बशर्ते मरीज नियमित रूप से डाॅक्टर की सलाह अनुसार दवा लेवें। सरकार और स्वास्थ्य संगठन लगातार इस बिमारी को खत्म करने के लिए प्रयास कर रहे है। जागरूकता ही इस बिमारी से लड़ने का सबसे बड़ा हथियार है। विधायक चंद्रभान सिंह आक्या मंगलवार को विश्व क्षय दिवस पर पोस्टर का विमोचन करते हुए बड़ी संख्या में उपस्थित क्षैत्रवासियो को संबोधित कर रहे थे।
टीबी उन्मूलन कार्यक्रम के प्रभारी डा. राकेश भटनागर ने बताया की विश्व क्षय दिवस पर अभियान के द्वितीय फेज में 100 दिवस की कार्य योजना बनाई गई है। इस योजना के तहत विभिन्न स्थानो पर आयुष्मान शिविरो के माध्यम से इस बिमारी से पीड़ित छुपे हुए रोगियो को ढुंढकर उनका ईलाज किया जाएगा।
इस अवसर पर डा. मानवेन्द्र, समन्वयक अमित प्रजापत, चन्देरिया नगर मण्डल अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़, राजन माली, पूर्व पार्षद बालकिशन भोई, रामप्रसाद सुखवाल, पीनू मेनारिया, रामप्रसाद बगेरवाल, मुकेश काबरा सहित बड़ी संख्या में क्षैत्रवासी उपस्थित थे।
