बिजोलिया के स्थानीय लोगों पर महज 5 किलोमीटर की दूरी पर ही टोल की आर्थिक मार,कस्बे वासियों मैं रोष

(दीपक राठौर)
बिजौलियाँ बिजोलिया कस्बे वासियों ने क्षेत्र के मंडोल बांध स्थित टोल प्लाजा पर स्थानीय कस्बे वासियों द्वारा टोल वसूलने के संबंध में उपखंड अधिकारी अजीत सिंह राठौड़ को ज्ञापन सोपा |
कस्बे वासियों का कहना है कि बिजोलिया के मंडोल बांध स्थित स्टेट हाईवे पर टोल प्लाजा और बूंदी टोल प्लाजा के बीच की दूरी लगभग 26 किलोमीटर है, जबकि सामान्य नियमों के अनुसार एक टोल प्लाजा से दूसरे टोल प्लाजा की दूरी लगभग 60 किलोमीटर होनी चाहिए। इसके बावजूद यहां टोल वसूली की जा रही है जिससे स्थानीय लोगों को आर्थिक मार के साथ ही अनेक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है|

साथ ही स्थानीय निवासियों को टोल से निकलने में भी कई बार रोका जाता है, जबकि नियमानुसार आसपास के निवासियों को सुविधा/छूट मिलनी चाहिए। साथ ही टोल प्लाजा ‌द्वारा दी जाने बनी रसीद (स्लिप) के QR/ स्कैनर को स्कैन करने पर भी सही जानकारी नहीं मिलती, जिससे रसीद के फर्जी होने की आशंका भी प्रतीत होती है।

ज्ञापन के माध्यम से क्षेत्र वासियों ने मांग की है कि मामले की तत्काल निष्पक्ष जांच करवाई जाए तथा टोल प्लाजा की स्वीकृति, नियमों की पालना और टोल वसूली की वैधता की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाए। यदि टोल वसूली नियमों के विरुद्ध पाई जाती है तो अवैध टोल वसूली को तुरंत बंद करवाया जाए और संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों/कंपनी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। इस दौरान अनिल राव मंडल अध्यक्ष कांग्रेस, यशवंत सिंह पुंगलिया, रणजीत सिंह कानावत, सेवा दल जिला महासचिव कुंज बिहारी मैहर एससी प्रकोष्ठ अध्यक्ष, मनीष टॉक,विवेक नलवाया,मीवाश नलवाया, अक्षय कुमार, उमेश शर्मा, रजत, कैलाश धोबी आदि अनेक कस्बे वासी उपस्थित रहे |