नीरज मीणा
महवा।स्मार्ट हलचल/शाह फकीर समाज की कावटिया सर्किल स्पाईक किंग जयपुर में बैठक आयोजित हुई, जिसमें दहेज प्रथा के खिलाफ जमकर आवाज उठाई गई। बैठक में कौम को बेहतर शिक्षा, समाज के लिए हॉस्टल बनाने की पुरजोर मांग की गई।बैठक की अध्यक्षता हाजी युसूफ शाह खिरनी सवाई माधोपुर ने की। बैठक में दौसा जिले से पहुंचे एपीएस टीम के प्रमुख एफ आर शाह महुआ ने दहेज का पुरजोर विरोध किया। इसे समाज के लिए एक बड़ा खतरा बताया। उन्होंने कहा कि दहेज प्रथा न केवल महिलाओं के अधिकारों का हनन है, बल्कि यह समाज के लिए भी एक बड़ा खतरा है।
शाह ने कहा कि दहेज प्रथा के कारण कई परिवारों को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान होना पड़ता है। इसे दहेज प्रथा को कानूनी तौर पर करने, दहेज लेने एवं देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने, तथा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा की मांग उठाई।
इस बुराई को त्यागने से ही समाज का विकास संभव है। शाह ने कहा कि समाज में दहेज प्रथा के खिलाफ जागरूकता पैदा होनी चाहिए। इसके लिए समाज के विभिन्न वर्गों में जागरूकता अभियान चलाने, स्कूलों और कॉलेजों में दहेज प्रथा के खिलाफ संगोष्ठियों का आयोजन, मीडिया के माध्यम से दहेज प्रथा के खिलाफ प्रचार किया जाए, दहेज प्रथा के खिलाफ एकजुट होने, दहेज लेने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने की पुरजोर मांग की।
शाह की इस पहल की सराहना करते हुए लोगों ने कहा कि यह समाज के लिए एक बड़ा कदम है। उम्मीद है कि अन्य समाज भी दहेज प्रथा के खिलाफ आवाज उठाएंगे और इसे खत्म करने में मदद करेंगे।
इस मौके पर जहां वेल्फेयर सोसाइटी के अध्यक्ष फारूख शाह एवं टीम सहित उपस्थित लोगों ने शाह का अभिनंदन किया। इस मौके पर शहजाद लूनियावास, एडवोकेट इकरामुद्दीन खिलजी, मास्टर ईस्माइल, बाबुद्दीन भाई नागौर, शाहिद भाई, हनीफ भाई, मोइनुद्दीन आमेर, हबीब भाई ताज, मोहम्मद अली अजमेर, इनायत, अकरम, इस्लाम, जमालूदीन अलवर आदि मौजूद थे। मंच संचालन रमजान भांडारेज ने किया।
