Homeराज्यउत्तर प्रदेशजिसके साथ जीने मरने की खाता था कसम, कर दी उसी की...

जिसके साथ जीने मरने की खाता था कसम, कर दी उसी की मायके में हत्या

कानपुर में प्रेम विवाह का हश्र
– – – – – – – – – – – – – –
जिसके साथ जीने मरने की खाता था कसम, कर दी उसी की मायके में हत्या

– अमन ने 4 साल पहले किया था शिवानी से प्रेम विवाह,मायके जाकर उतारा मौत के घाट

सुनील बाजपेई
कानपुर। स्मार्ट हलचल/जो युवक शादी होने के पहले तक शिवानी के साथ जीने मरने की कसमें खाता था। उसी ने शादी के 4 साल बाद मायके जाकर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। प्रेम विवाह के बुरे हश्र वाली यह घटना सीसामऊ थाना क्षेत्र की है ,जिसके बाद फरार होने की दशा में पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

मौके पर पहुंची पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक घटना के समय शाम को शिवानी मायके में थी, पति अमन मायके तक आया। यहां पहले विवाद हुआ, फिर उसके पेट में चाकू मार दिया। हाथापाई में हाथ और चेहरे पर भी घाव हुए हैं। परिवार लड़की को लेकर अस्पताल पहुंचा, जहां इलाज के दौरान आज शुक्रवार को शिवानी की मौत हो गई। ने दम तोड़ दिया।
पुलिस को शिवानी की मां पूजा देवी ने बताया- 4 साल पहले बेटी शिवानी राजपूत (23) की शादी चाचा नेहरू चिल्ड्रेन हॉस्पिटल बांसमंडी कैंपस में रहने वाले ई-रिक्शा चालक अमन से हुई थी। यह लव मैरिज थी। परिवार इस शादी के खिलाफ था।
आरोप है कि अमन दहेज की मांग को लेकर आए दिन मारपीट करता था। शादी से दंपती के डेढ़ साल का बेटा भी है। मारपीट से आजिज होकर कुछ महीने पहले बेटी मायके आ गई थी। पुलिस को बताया गया कि शुक्रवार रात को अमन घर पहुंचा और फिर से दहेज की मांग को लेकर विवाद करने लगा। इतना ही नहीं धमकाते हुए कहा कि मैं तुम्हें तलाक देकर दूसरी शादी करने जा रहा हूं। इसी बात को लेकर दंपति में विवाद हो गया। इसके बाद अमन ने शिवानी को जमीन पर गिराकर बेरहमी से पीटा। उसके पेट में चाकू मार दी। इसके बाद मौके से भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES