Homeराजस्थानकोटा-बूंदीसरसों के पीले फूलों से खेत महकें किसानों को बंपर पैदावार की...

सरसों के पीले फूलों से खेत महकें किसानों को बंपर पैदावार की उम्मीद

अखिल कुमार शर्मा

वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्र और आस पास के गांवों में सर्दी मौसम के साथ सरसों की फसल लहलहाने लगी है।रबी सीजन की शुरुआत बुवाई वाले पौधों पर पीले फूल खिलने से खेतों में मानों पीली चुनरिया बिछ गई है। सरसों के चमकीले फूलों की सुंदरता और हल्की सुगंध लोगों को आकर्षित कर रही है। सड़क किनारे कई लोग सरसों के खेतों में फोटो लेते दिखाई दे रहे हैं। मीणा बड़ौदा गांव किसान मुनेश मीणा ताराचन्द्र मीणा बलराम मीणा वजीरपुर के किसान अशोक जाट संजय शर्मा ने बताया कि शुरूआती बुवाई वाले खेतों में फूलों की बहार देखकर किसानों के चेहरों पर अच्छी पैदावार की उम्मीद की मुस्कान लौट आई है। अक्टूबर के पहले सप्ताह में तापमान गिरने पर सरसों की बुवाई शुरू हुई थी। दीपावली के बाद मौसम अनुकूल रहने से फसल तेजी से बढ़ी और खेतों में पीले फूल खिलने लगे। वजीरपुर उपखण्ड क्षेत्र के मीणा बड़ौदा बडौली खेड़ला कुसाय रायपुर मैंडी खण्डीप फुलवाडा़ सेवा और श्यारौली सहित कई गांवों में सरसों के खेत पीले रंग से चमक रहें हैं। पौधों की अच्छी बढ़वार और रोग सहित फसल देखकर किसान बंपर उत्पादन कर रहे हैं। सहायक कृषि अधिकारी पिंटू मीणा ने बताया कि सरसों की फसल में सिंचाई की कम आवश्यकता होने से किसान इसे बड़े स्तर पर उगाते हैं। इस बार मौसम अनुकूल रहा तो सरसों का उत्पादन पिछले वर्षो की तुलना में बेहतर रहने की संभावना है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES