Homeराजस्थानकोटा‘निरोगी कोटा’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन

‘निरोगी कोटा’ अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन

Published on

आईएमए कोटा के विशेषज्ञों ने विभिन्न स्वास्थ्य विषयों पर दी महत्वपूर्ण जानकारी

कोटा।स्मार्ट हलचल|जिला प्रशासन द्वारा आयोजित कोटा महोत्सव के अंतर्गत ‘निरोगी कोटा’ थीम पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) कोटा के तत्वावधान में व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। चंबल रिवर फ्रंट स्थित पश्चिम घाट क्षेत्र में हुए इस आयोजन में आईएमए के वरिष्ठ चिकित्सकों ने आमजन को विभिन्न रोगों की रोकथाम, उपचार और स्वस्थ जीवनशैली के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में आईएमए कोटा के अध्यक्ष डॉ. के. श्रृंगी ने मधुमेह (डायबिटीज) के बढ़ते प्रकोप पर प्रकाश डालते हुए कहा कि असंतुलित खानपान, तनाव और शारीरिक निष्क्रियता इसके प्रमुख कारण हैं। उन्होंने नियमित जांच, संतुलित आहार और व्यायाम को नियंत्रण का प्रभावी उपाय बताया।
महासचिव डॉ. मनीष बोहरा ने बच्चों में टीकाकरण की अनिवार्यता पर जोर देते हुए कहा कि समय पर लगाए गए टीके बच्चों को गंभीर बीमारियों से सुरक्षित रखते हैं तथा समाज में सामूहिक प्रतिरक्षा को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में अन्य विशेषज्ञों ने भी अपने-अपने विषयों पर महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। डॉ. अविनाश बंसल ने बच्चों के स्कूल परिवेश में सावधानी एवं सुरक्षा पर प्रकाश डाला। डॉ. निर्मला शर्मा ने महिलाओं में ब्रेस्ट एवं सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम और जागरूकता पर विचार रखे। डॉ. केवल डंग ने वायु प्रदूषण एवं धूम्रपान से बचाव के उपाय बताए।
डॉ. एम.एल. अग्रवाल ने तनाव प्रबंधन,डॉ. मीनाक्षी शारदा ने बुजुर्गों की सेहत एवं देखभाल,डॉ. अशोक शारदा ने बच्चों में मोबाइल के दुष्प्रभावों पर चेताया। डॉ. शुभम जोशी ने हृदय रोगों की जानकारी एवं बचाव के उपाय साझा किए। डॉ. मामराज अग्रवाल ने गोल्डन ऑवर एवं ट्रॉमा इमरजेंसी के महत्व को रेखांकित किया। डॉ. डी.के. शर्मा ने युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति एवं उपचार पर प्रकाश डाला। डॉ. विजय सरदाना ने लकवा (स्ट्रोक) के लक्षण, बचाव एवं त्वरित उपचार की जानकारी दी। डॉ. अनिल शर्मा ने फैटी लिवर रोग पर विस्तार से चर्चा की। डॉ. राकेश जिंदल ने वर्तमान में जीवनशैली प्रबंधन को स्वस्थ जीवन का आधार बताया। आहार विशेषज्ञ ममता सिंघल ने महिलाओं के पोषण एवं संतुलित आहार पर मार्गदर्शन दिया।

Latest articles

फसल खराबे के मुआवजे की मांग को लेकर कृषि मंत्री को भेजा ज्ञापन

रेखचन्द्र भारद्वाज जुरहरा, डीग: स्मार्ट हलचल|भारतीय किसान संघ शाखा जुरहरा एवं जिला पदाधिकारीयों सहित...

विधायक आक्या ने विधानसभा में रखी चित्तौड़गढ़ में नवीन साइंस, कॉमर्स, आयुर्वेद एवं बीएड कॉलेज खोलने मांग

ओम जैन  शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने सोमवार को विधानसभा में उच्च शिक्षा...

ग्रामीण कांग्रेस के तत्वाधान में ग्राम पंचायत सावा में अधूरे पड़े विकास कार्यों के लिए पूर्व राज्यमंत्री जाड़ावत के नेतृत्व में धरना आयोजित

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सावा में कांग्रेस सरकार में स्वीकृत...

कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद जौनापुरिया का किया विरोध प्रदर्शन, अहिंसा सर्किल पर जमकर की नारेबाजी

भरत देवड़वाल निवाई। स्मार्ट हलचल|गांव करेडा बुजुर्ग में पूर्व सांसद सुखबीरसिंह जौनापुरिया द्वारा अपने निजी...

More like this

कोटा महोत्सव में पुष्प प्रदर्शनी का अविस्मरणीय आयोजन, उमड़ा जनसैलाब!

कोटा, राजस्थान: स्मार्ट हलचल|कोटा महोत्सव के रंगीन कैनवास पर इस बार दो दिवसीय पुष्प...

बीजासन माता मंदिर में रोपवे का सहित विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया

स्मार्ट हलचल|बून्दी जिले के इन्द्रगढ़ में माँ बीजासन माता मंदिर में 18 करोड़ रूपए...

राजपूत समाज कोटा ने विधवा महिलाओं को दिया आर्थिक संबल

पेंशन से स्वरोजगार तक: राजपूत समाज संगठन का सराहनीय प्रयास कोटा।स्मार्ट हलचल|सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र...