Thursday, May 21, 2026

रमज़ान का पवित्र महीना शुरू, पहली सहरी के साथ शुरू हुए रोज़े,मुस्लिम समुदाय में उत्साह

 अजीम खान चिनायटा

हिंडौन/स्मार्ट हलचल,इबादत का महीना रमज़ान के पहले रोजे पर मुस्लिम समुदाय में उत्साह और उमंग देखने को मिला। सुबह से ही लोग सहरी के लिए तैयारियों में जुट गए और रोजा रखा। पहले रोजे के साथ ही लोगों ने अमन, चैन और भाईचारे की दुआएं मांगी।
शहर की मस्जिदों में मुस्लिम समुदाय के लोग नमाज अदा कर इबादत करते नजर आए अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगी और देश में अमन चैन की दुआएं की। बड़ों के साथ नन्हे बच्चों ने भी रोजे रखे
मुस्लिम महासभा के प्रदेश मीडिया प्रभारी अजीम खान चिनायटा ने बताया कि पहला रोजा रखना एक बहुत ही खास अनुभव है। हम अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं और देश में अमन और चैन की दुआएं करते हैं।