Homeराज्यउत्तर प्रदेशमऊ में वारदात की खौफनाक मंजर! जलती फैक्ट्री,पेट में धंसा चाकू...

मऊ में वारदात की खौफनाक मंजर! जलती फैक्ट्री,पेट में धंसा चाकू और मौत से लड़ता कारोबारी..

(शीतल निर्भीक ब्यूरो)

मऊ।स्मार्ट हलचल| बीती रात जिले में दहशत की ऐसी तस्वीर उभरी जिसने पूरे इलाके को हिला दिया। घोसी कोतवाली क्षेत्र के दरियाबाद गांव में नहर किनारे स्थित शहीद मार्ग नमकीन फैक्ट्री पर बदमाशों ने सुनियोजित हमला किया। शाम करीब आठ बजे अचानक कई लोग फैक्ट्री पहुंचे, गाली-गलौज शुरू की और देखते ही देखते गोदाम में आग लगा दी। चारों तरफ आग की लपटें उठने लगीं और इलाके में अफरा-तफरी मच गई। फैक्ट्री मालिक उदयभान जब आग लगाने से रोकने पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हें घेर लिया और बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। लात-घूंसे बरसाने के बाद भी हमलावरों का मन नहीं भरा और उन्होंने उदयभान के पेट में चाकू घोंप दिया। खून से लथपथ उदयभान जमीन पर गिर पड़ा। बदमाशों ने उसे मरा समझा और मौके से फरार हो गए, लेकिन किस्मत ने उस रात उदयभान का साथ दिया। पेट में धंसा चाकू लिए वह करीब तीन घंटे तक दर्द से तड़पता रहा, चारों ओर जलती फैक्ट्री, धुआं और सन्नाटा पसरा रहा। कुछ देर बाद शोर सुनकर उसका भाई बृजभान मौके पर पहुंचा और खौफनाक मंजर देखकर सन्न रह गया। उसने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घोसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर बताकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने पेट में फंसा चाकू निकाला और बेहतर इलाज के लिए बीएचयू वाराणसी भेज दिया। फिलहाल उदयभान की हालत नाजुक बनी हुई है। उदयभान मधुबन थाना क्षेत्र के सिधा अहिलासपुर का निवासी है। पुलिस जांच में सामने आया कि इस वारदात में जयराम राजभर, सूरज गोंड़, ओमप्रकाश, गोपाल वर्मा, रामकेवल चौहान, प्रधान पन्ना पटेल, मनोज कुमार और बलिया जिले के ऋषिकेश, सुमित व राजकुमार पटेल शामिल बताए जा रहे हैं। घायल की तहरीर पर 10 लोगों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस टीमें आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही हैं। घटना के बाद से गांव और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है और लोग कानून-व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं, जबकि पुलिस का दावा है कि सभी आरोपी जल्द गिरफ्त में

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES