📍 खबर के बाद आया PWD विभाग हरकत में महीनों से कोई नहीं ले रहा था सुध
कोटा: स्मार्ट हलचल द्वारा कल ढाबा गांव की बदहाल PWD सड़क का मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद मामला भाजपा मंडल अध्यक्ष उच्छमा मीणा के संज्ञान में आया। उन्होंने प्रशासन एवं संबंधित विभाग को ग्रामीणों की समस्या से अवगत करवाकर सड़क की समस्या के समाधान के लिए त्वरित प्रयास किए।भाजपा नेता भीमराज मीणा ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से लेना हमारी प्राथमिकता है। क्षेत्र से जुड़ी हर समस्या पर ध्यान देकर संबंधित विभाग एवं प्रशासन के माध्यम से जल्द से जल्द राहत दिलाने का प्रयास किया जाता है।
खबर प्रकाशित होने के बाद आज PWD विभाग ने सड़क के गड्ढों को भरने के लिए ग्रेवल डलवाने का कार्य शुरू कर दिया। JCB की मदद से सड़क पर ग्रेवल डालकर रास्ते को सुचारू करने का काम किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।
ग्रामीणों ने समस्या को प्रमुखता से उठाने और समाधान की दिशा में कार्रवाई होने पर राहत जताई।