Homeराज्यउत्तर प्रदेशकानपुर में दो और को साथ ले गई रफ्तार रूपी मौत, तीन...

कानपुर में दो और को साथ ले गई रफ्तार रूपी मौत, तीन की हालत गंभीर

सुनील बाजपेई
कानपुर।स्मार्ट हलचल|यहां रफ्तार के रूप में मौत लोगों की जिंदगी आए दिन निगल रही है। इसी तरह की घटना में तेज रफ्तार कार ने दो लोगों की जान ले ली, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यह घटना ककवन थाना क्षेत्र में हुई, जहां बिल्हौर आ रहा एक ऑटो आज गुरुवार सुबह चांदेताल गांव के मोड़ पर सामने से आ रही तेज रफ्तार कार की चपेट में आ गया। हादसे में ऑटो सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य सवारियां घायल हो गईं। सूचना पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद हॉस्पिटल भेजा, जबकि मृतकों के परिजनों को सूचित कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज गुरुवार सुबह करीब 10:30 पर ककवन से बिल्हौर जा रहा ऑटो अभी लखनऊ इटावा राजमार्ग के चांदेताल गांव के मोड पर ही पहुंचा था। तभी एकाएक तेज रफ्तार में बिल्हौर की ओर से आ रही तेज रफतार कार ने ऑटो में जोरदार टक्कर मार दी। दुर्घटना में ककवन निवासी किसान रामशरण पाल (58) और एक 22 वर्षीय अज्ञात युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घटना की छानबीन की जा रही है।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES