Homeराजस्थानचित्तौड़गढ़विधायक आक्या ने विधानसभा में उठाया उचित मूल्य की दुकाने खोलने का...

विधायक आक्या ने विधानसभा में उठाया उचित मूल्य की दुकाने खोलने का मुद्दा उठाया

Published on

ओम जैन

शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|चित्तौड़गढ़ विधायक चन्द्रभान सिंह आक्या ने गुरूवार को विधानसभा में उचित मूल्य की दुकान खोलने संबंधी प्रश्न उठाते हुए सरकार से जवाब तलब किया।विधायक आक्या ने विधानसभा में प्रश्न उठाते हुए सरकार से पूछा की बजट 2022-23 में प्रदेश में पांच हजार नई राशन की दुकानें खोलने की घोषणा की गई थी उसमें से किस-किस जिले में कितनी-कितनी दुकाने खोली गई तथा चित्तौडगढ़ जिले में विगत एक वर्ष में कितनी नई राशन की दुकाने खोली गई? क्या सरकार आमजन की सुविधा को देखते हुए नई उचित मूल्य की दुकान के नियमों का सरलीकरण करने का विचार रखती है?
इस पर खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने जवाब देते हुए बताया की गत कांग्रेस सरकार द्वारा वर्ष 2022-23 के बजट में पांच हजार नई दुकाने खोलने की घोषणा की गई थी, जिसमें से मात्र 531 दुकाने ही खोली गई।
मंत्री सुमित गोदारा ने बताया की प्रदेश की भजनलाल शर्मा सरकार द्वारा गत वर्ष 841 नई राशन की दुकाने खोलने हेतु विज्ञप्ति जारी की गई थी जिसमें से 442 दुकानो की चयन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है तथा 399 की प्रक्रियाधीन है। चित्तौडगढ़ जिले में 15 दुकाने खोलने की विज्ञप्ति जारी कर आवेदन आमंत्रित किए गए है।
मंत्री ने कहा की नियमो के तहत 500 राशनकार्ड व 2000 यूनिट पर राशन की दुकान खोलने का नियम है लेकिन भजनलाल शर्मा सरकार ने आमजन की सुविधा को देखते हुए इसका सरलीकरण करते हुए परिपत्र जारी कर जिला कलक्टर को उचित मुल्य की दुकान खोलने हेतु अधिकृत किया है। इसके अलावा विधायक आमजन की सुविधा को देखते हुए राशन की दुकान खोलने की सिफारीश करता है तो सरकार द्वारा तुरंत प्रभाव से दुकान खोलने की स्वीकृती प्रदान कर दी जाएगी।

Latest articles

कैथून में ASI बने पीरूमल व कांस्टेबल शिवराम को मिली पदोन्नति

!!  !!स्मार्ट हलचल|कैथून थाना में तैनात राजस्थान पुलिस में अपनी सादगी कर्तव्यनिष्ठा के लिए...

अवैध देशी शराब बेचते हुए एक आरोपी गिरफ्तार, 176 पव्वे जब्त

लाखेरी - स्मार्ट हलचल|के. पाटन कस्बे के रेल्वे स्टेशन समीप बुधवार को पुलिस ने...

“वर्धमान” ग्रुप ने गौ-सेवा के साथ दिया जीव-दया का संदेश; नन्हीं युवी के सेवा भाव ने जीता सबका दिल

सामाजिक सरोकारों की निरंतरता का संकल्प: 8 मार्च को "वर्धमान" मनाएगा भव्य महिला उत्सव कोटा।...

जिलाध्यक्ष भानु प्रताप के निर्देश पर फसलों का लिया जायजा

इंजीनियर रवि मीणा कोटा : स्मार्ट हलचल|आज देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह जी के...

More like this

राजे छत्रपति शिवाजी महाराज की 396 वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा का कांग्रेसजनों ने किया पुष्पवर्षा से स्वागत व अभिनंदन

निंबाहेड़ा, 19 फरवरी 2026 स्मार्ट हलचल|निंबाहेड़ा क्षत्रीय मराठा समाज द्वारा राजे छत्रपति शिवाजी महाराज की...

मेवाड़ विश्वविद्यालय में मान्यता विवाद के बीच हिंसक झड़प

गंगरार।स्मार्ट हलचल|मेवाड़ विश्वविद्यालय में एएनएम और जीएनएम नर्सिंग पाठ्यक्रम की मान्यता को लेकर चल...

हेमंत कोठारी “नाकोड़ा जी” का जाना एक युग का अंत

ओम जैन शंभूपुरा।स्मार्ट हलचल|भाई मात्र 20 रुपये लेकर आया था शंभूपुरा में, जो भी...