मांडलगढ़, स्मार्ट हलचल। धार्मिक आस्था एवं श्रद्धा से ओतप्रोत यात्रा का रात्रि विश्राम मांडलगढ़ नगर में सम्पन्न हुआ। इस दौरान श्रद्धालुओं ने संत श्री बालयोगी बलरामपुरी जी महाराज के दर्शन कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।मंगलवार प्रातः यात्रा मांडलगढ़ से लाडपुरा के लिए रवाना हुई। यात्रा प्रस्थान से पूर्व श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने संत श्री बालयोगी बलरामपुरी जी महाराज का माल्यार्पण कर स्वागत एवं अभिनंदन किया। भक्तों ने यात्रा की सफलता एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना करते हुए महाराज श्री से आशीर्वाद प्राप्त किया।
यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह एवं भक्ति भाव देखने को मिला। यात्रा मार्ग पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धालुओं ने संत श्री का स्वागत कर धार्मिक वातावरण को और अधिक भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर समाजसेवी नंदलाल सेन, राधेश्याम सेन, छोटूलाल सेन, गोपाल सेन, एडवोकेट जमनालाल सेन, एडवोकेट निहाल सेन, राजकुमार सेन, बबलू सेन, राहुल सेन (लाडपुरा), कैलाश सेन, सांवरिया सेन, महावीर सेन, ओमप्रकाश सेन, देवेंद्र सेन सहित अनेक श्रद्धालु एवं समाजजन उपस्थित रहे।
यात्रा के सफल संचालन में समाज के लोगों ने सक्रिय भागीदारी निभाई तथा श्रद्धालुओं ने संत श्री के सान्निध्य में धार्मिक कार्यक्रमों का लाभ प्राप्त किया।
