Homeराज्यउत्तर प्रदेशमौज मस्ती वीकेंड की पहचान बनी

मौज मस्ती वीकेंड की पहचान बनी

समर्थ कुमार सक्सेना
लखनऊ। स्मार्ट हलचल/नए साल के पहले का अंतिम वीकेंड 17वें यूपी महोत्सव में एक नया इतिहास रचने को उतावला था। झूला, फूड जोन, क्रोकरी, कालीन, फर्नीचर, रजाई, कंबल, गद्दा, बेडशीट, तोलिया, 28 राज्यों के उत्पाद जबरदस्त, मौज मस्ती वीकेंड की आज ही पहचान बनी।

प्रगति पर्यावरण संरक्षण ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने सर्वप्रथम विशेष रूप से पधारे उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री वैद्यनाथ रावत को पौधा देकर सम्मानित किया। हनुश्री ट्रस्ट के अध्यक्ष रागिनी जायसवाल ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। दीप प्रज्वलन के कार्यक्रम में अनु सचिव अरुण द्विवेदी, राजेश अहिरवार, सांस्कृतिक विभाग उत्तर प्रदेश बैदमती देवी, राष्ट्रीय महामंत्री चंद्रेशपांडे, भजन गायक एवं अयोध्या से आदर्श, इसके अलावा अनुज, डीजीपी ऑफिस से जितेंद्र एवं डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत हनुश्री ट्रस्ट से हनु जायसवाल, रागिनी जायसवाल, समृद्धि,भुविका,वेदिता के डांस परफॉर्मेंस से हुई। प्रदीप शुक्ला, चंद्रेश, दिव्य प्रकाश,सत्यम मिश्रा, विवेक,कैलाश,एवं जावेद ने मंच पर अपने गानों से सबका मन प्रसन्न किया और खूब तालियां बटोरीं। हनुश्री ट्रस्ट सामाजिक, सांस्कृतिक और कई अन्य मंचों पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराता रहा है। ट्रस्ट के अध्यक्ष रागिनी जायसवाल अपने को सामाजिक कार्यों में पूरा समर्पित रखती हैं।

प्रगति पर्यावरण सुरक्षा प्लस अपने लंबे सफर में हमेशा ही सरकार और उसकी एजेंसीज के साथ बेहतर तालमेल और सहयोग करती आ रहीं है, इसी कड़ी में आज युपी महोत्सव में बम निरोधक दस्ते की टीम रामसूरत सिंह के नेतृत्व में ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और यह पाया कि यहां सब कुछ मानक के अनुरूप है। चौकी प्रभारी अखिलेश चौधरी और उनकी टीम भी बम निरोध दस्ते के साथ बनी रही।

अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह एवं उपाध्यक्ष एन बी सिंह ने महोत्सव में आए सभी का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया। महोत्सव मे प्रिया पाल (सांस्कृतिक मंच की अध्यक्ष), प्रीति लाल विशेष रूप से मौजूद रहे।

wp-17693929885043633154854019175650
RELATED ARTICLES