महेंद्र कुमार सैनी
स्मार्ट हलचल|नगर फोर्ट तहसील क्षेत्र के पलाई कस्बे में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार और लंबे समय से लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर ग्रामीणों व समाजसेवियों ने क्षेत्रीय विधायक राजेन्द्र गुर्जर को एक विस्तृत मांग पत्र सौंपा। आयोजित शिविर के दौरान क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा की गई और विधायक से जल्द से जल्द राहत दिलाने की अपील की गई।
प्रमुख मांगें और समस्याएं:
ग्रामीणों ने ज्ञापन के माध्यम से कस्बे के विकास के लिए निम्नलिखित प्रमुख मांगें रखीं:
शिक्षा क्षेत्र: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पलाई में कृषि एवं विज्ञान संकाय शुरू करने, कला वर्ग में भूगोल विषय जोड़ने और अतिरिक्त कक्षा-कक्षों का निर्माण करवाने की मांग। साथ ही कस्बे में बालिका विद्यालय खोलने का आग्रह किया गया।
पेयजल व्यवस्था: आबादी के अनुरूप बीसलपुर परियोजना की एक बड़ी टंकी का निर्माण कराने तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या पुलिस चौकी परिसर में एक नया ट्यूबवेल लगवाने की मांग।
सड़क एवं आधारभूत ढांचा: * नगर रोड से नहर होकर तुम्बीपुरा तक डामरीकरण।
तेजाजी मंदिर से सार्वजनिक ट्यूबवैल होकर सरकारी स्कूल के पीछे से राष्ट्रीय मार्ग148D तक अटल प्रगति पथ की स्वीकृति। स्टेट हाइवे पर उनियारा पलाई नगरफोर्ट वाया घाड़, दूनी देवली तक रोड़वेज बस संचालित करवाने, पलाई पीएचसी को आदर्श पीएचसी में करवाने,हाइवे से पलाई बस स्टैंड होकर नगरफोर्ट मोड़ तक रोड़ लाईट लगवाने की मांग की,
पंचायत भवन से सब्जी मंडी तक नाली सहित सीसी रोड का निर्माण।
पिरबाबा से नहर तक ग्रेवल सड़क का निर्माण।सुरक्षा एवं सौंदर्यीकरण स्कूल खेल मैदान के बीच से गुजर रहे 33/11 केवी लाइन के पोल हटवाने, पुलिस चौकी के सामने पुलिया निर्माण और खेल मैदान में जल भराव की समस्या को देखते हुए मिट्टी भरवाने की मांग की गई।
अतिक्रमण पर प्रहार: नगरफोर्ट रोड स्थित श्मशान घाट से अतिक्रमण हटवाकर उसकी सीमांकन (सीमाज्ञान) करवाने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
*विधायक राजेंद्र गुर्जर ने दिया आश्वासन*
ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने विश्वास दिलाया कि वे इन मांगों से सरकार को अवगत कराएंगे और आगामी बजट में पलाई की प्रमुख मांगों को प्राथमिकता के साथ शामिल करवाने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर समाजसेवी शेरसिंह सोलंकी, जीएसएस अध्यक्ष प्रधान गुर्जर, प्रशासक लादू लाल रैगर, लखपत धाबाई, मुकेश सैनी, मुकेश गुर्जर, पूर्व सरपंच सोहनलाल धाकड़, अमीन खां, मनोज कुमार, चेतराम धाकड़, धन्नालाल बैरवा, रामदेव मीना, लोकेश पांचाल, जगदीश धाकड़, शाहरुख खां और कालूराम गुर्जर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व युवा मौजूद रहे।













