सातोला का खेड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच गुर्जर ने चारभुजानाथ के मत्था टेका

:- सातोला का खेड़ा से कोटड़ी चारभुजानाथ तक कार्यकर्ताओं के साथ जुलूस निकाला
राजेन्द्र बबलू पोखरना
कोटड़ी
स्मार्ट हलचल|पंचायत समिति की ग्राम पंचायत सातोला का खेड़ा के नवनिर्वाचित सरपंच भगवती लाल गुर्जर ने कोटड़ी श्याम के डर और मत्था टेक अपनी मन्नत पूरी की। बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ डीजे की धुन पर नाचते हुए सातोला का खेड़ा से रवाना हो कर कोटड़ी श्याम तक कि पदयात्रा में जबरदस्त स्वागत हुए। सरपंच बनने के बाद अपनी मन्नत पूरी करने पैदल यात्रा की शुरुआत श्री चारभुजा नाथ मंदिर सतोला का खेड़ा से हुई जहाँ ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। इसके बाद हाथीभाटा चौराहा, फतेहगढ़, उदलियास, कोदिया, रीठ चौराहा, मानसिंह जी का झूंपड़ा, नेहरू नगर, कोटड़ी बस स्टैंड और सदर बाजार कोटड़ी पर गर्म जोशी से जयकारों के साथ माला, साफा पहना कर स्वागत किया गया, साथ ही मिठाई बाट कर खुशी जाहिर की। कोटड़ी पुराने बस स्टैंड पर सरपंच साहब नरपत सिंह शक्तावत, कांग्रेस नगर अध्यक्ष सत्यनारायण आचार्य, कोटड़ी कांग्रेस पंचायत समिति सदस्य प्रत्याशी दिनेश शर्मा, महेंद्र ट्रेलर, वार्डपंच दीपक टेलर, जावल सरपंच श्रवण गुर्जर, श्याम अहीर सहित कई गणमान्य लोगों ने माला व साफा पहनाकर जोरदार स्वागत किया। श्री चारभुजा मंदिर निर्माण कमेटी अध्यक्ष व जिला परिषद प्रत्याशी राम लाल गुर्जर ने चारभुजा नाथ की तस्वीर भेंट कर सरपंच भगवती लाल गुर्जर का सम्मान किया। इस अवसर पर सरपंच भगवती लाल गुर्जर ने सभी ग्रामवासियों, समर्थकों और स्वागत करने वाले सभी लोगों का दिल से धन्यवाद व आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सबके विश्वास पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करने का आस्वासन दिया।