Homeराजस्थानजयपुरमोदी के दिखाए रास्ते पर अग्रसर सिविल लाइंस : गोपाल शर्मा

मोदी के दिखाए रास्ते पर अग्रसर सिविल लाइंस : गोपाल शर्मा

 

– भजनलाल सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर में भव्य आयोजन

– 12 महीने में 1300 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात के लिए सरकार को दिया धन्यवाद

– विधायक शर्मा ने बुकलेट जारी कर दिया एक साल के काम का लेखा-जोखा

अजय सिंह (चिंटू)

जयपुर – स्मार्ट हलचल/मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में रविवार को सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में जैकब रोड पर जन आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक गोपाल शर्मा, विशिष्ट अतिथि जयपुर नगर निगम हैरिटेज की महापौर कुसुम यादव रहीं। बुकलेट जारी कर विधायक शर्मा ने एक साल के काम का लेखा-जोखा भी सार्वजनिक रूप से पेश किया। इस एक वर्ष में क्षेत्र को करीब 1300 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात मिली है। कार्यक्रम में ही 35 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया है। समारोह में सामाजिक सेवा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं और नागरिकों को विशिष्ट सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक गोपाल शर्मा ने 1 वर्ष में मिले अपार स्नेह और आशीर्वाद के लिए सिविल लाइंस वासियों का आभार व्यक्त किया। शर्मा ने कहा कि इस एक वर्ष में हम अराजकता, तुष्टिकरण, योजना विहीन शासन और भ्रष्टाचार की स्थिति को बदलकर कानून व्यवस्था का शासन, आध्यात्मिकता युक्त आस्था, सर्वस्पर्शी विकास और सर्वव्यापी न्याय की ओर बढ़ चले हैं। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में हमारा सिविल लाइंस नव निर्माण की राह पर अग्रसर है। मजबूर इरादों के साथ चुनाव प्रचार के दौरान किए गए संकल्पों को पूरा करने की दिशा में प्राण-प्रण से जुटे हुए हैं। शर्मा ने कहा कि आज गुलामी की मानसिकता बदल रही है। हसनपुरा रोड अब हरिपुरा मार्ग हो गया है। जनाना अस्पताल अब माता यशोदा अस्पताल, बनीपार्क कॉलेज वीर सावरकर के नाम पर होगा। एमआई रोड का नाम भगवान गोविंद देव मार्ग और जैकब रोड चौधरी कुंभाराम के नाम पर किया जाएगा।

इतने विकास कार्य पांच साल में नहीं हुआ : कुसुम यादव

जयपुर नगर निगम हैरिटेज की महापौर कुसुम यादव ने कहा कि भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं, सशक्त जनता और कर्मयोगी नेतृत्व के बल पर विधायक गोपाल शर्मा के इरादे मजबूत हैं। मैंने अपने कार्यकाल में इतने शिलान्यास और लोकार्पण विधायक शर्मा के साथ सिविल लाइंस में कर दिए जितने तो हैरिटेज निगम के सभी छह विधानसभा क्षेत्र में टोटल नहीं हुए। आज के दिन भी जो 35 करोड़ के अनावरण किए गए हैं, वे सच में अद्वितीय हैं। अगर हर विधानसभा को ऐसा विधायक मिले तो शायद आने वाले 1 वर्ष में ही यह जयपुर चमक जाएगा और नंबर वन बन जाएगा। एक वर्ष में सिविल लाइंस विधानसभा क्षेत्र में जो विकास हुआ है वह पिछली सरकार के पूरे 5 वर्ष में भी नहीं हुआ था। यहां सिर्फ दादागिरी, गुंडागर्दी और भ्रष्टाचार व्याप्त था।

ये भी हुए शामिल

समारोह में जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल, वरिष्ठ भाजपा नेता सोहन तांबी, भाजपा शांति नगर मंडल अध्यक्ष राकेश गुर्जर, पार्षद एवं जिला मंत्री रेखा राठौड़, पार्षद पवन शर्मा नटराज, पार्षद रवि प्रकाश सैनी, पार्षद पूनम शर्मा, पार्षद अंशु शर्मा, पार्षद राजेश कुमावत, पार्षद हेमेंद्र शर्मा, पार्षद धीरज शर्मा, जिला मंत्री राजेश तांबी, पार्षद प्रत्याशी मीना मीणा, अमृता दीपेश शर्मा, अनिल बागड़ा, मनोज रावत, श्याम सुंदर अग्रवाल, प्रताप सिंह राजावत, करण सिंह, सुखदेव गुप्ता, मनीष पारीक, वीरेंद्र सिंह सोलंकी। महिला मंडल अध्यक्ष कविता शर्मा, इंदु परमार, गुड़िया शर्मा, सीमा चौहान, मंडल महामंत्री निखिल वर्मा, आलोक जैन, सुरेश शर्मा, रामावतार वैदवाल, भाजपा प्रदेश एवं जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी, पार्षद प्रत्याशी एवं मंडल पदाधिकारी मंचासीन रहे। समारोह में मंडल, वार्ड, बूथ स्तर तक के भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में मातृशक्ति भी शामिल हुई।

स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
स्मार्ट हलचल न्यूज़ पेपर 31 जनवरी 2025, Smart Halchal News Paper 31 January 2025
news paper logo
RELATED ARTICLES